फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War Israeli army seals Gaza Strip, controlled some areas

Israel War: इस्राइल ने सील की गाजा पट्टी, कुछ क्षेत्रों पर कब्जा, हमले के मास्टरमाइंड का घर बमबारी में ध्वस्त

Thu, 12 Oct 2023 06:11 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, यरूशलम
एजेंसी, यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 12 Oct 2023 06:11 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी के कुछ क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण भी स्थापित कर लिया है। यहां बड़ी तादाद में इमारतों के अवशेष हैं। गाजा सिटी में रिमल शहर का एक बड़ा हिस्सा भी पिछली रात घंटों हवाई हमलों के बाद मलबे में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन
Israel-Hamas War Israeli army seals Gaza Strip, controlled some areas
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल की बमबारी में गाजा शहर खंडहर में तब्दील हो गया है। इस्राइली वायुसेना ने बुधवार को 200 ठिकानों पर बम बरसाए। इस्राइल पर हमले के मास्टरमाइंड हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद दीफ के पिता का घर ध्वस्त कर दिया। इसमें दीफ के पिता, भाई और रिश्तेदार मारे गए। इस्लामी विश्वविद्यालय पर भी बमबारी की, जहां हमास आतंकियों को ट्रेनिंग और हथियार बनाता था। साथ ही, पूरे गाजा को टेंट सिटी बना देने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


इस बीच, हमास के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्ष के नेता बेनी गैंट्ज ने आपातकालीन एकता सरकार का गठन किया है। इसमें रक्षा मंत्री के साथ दो अन्य शीर्ष अधिकारी होंगे। उधर, इस्राइल ने गाजा का संपर्क चारों तरफ से काट दिया है। ईंधन खत्म होने से गाजा का इकलौता बिजली संयत्र भी ठप हो गया। फलस्तीनी जान बचाने के लिए गाजा पट्टी छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन


इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलंट ने कहा कि गाजा अब वह नहीं रहेगा, जो था। अभी आकाश से हमले किए हैं, अब जमीन से भी होंगे। इस्राइली सेना के प्रवक्ता ले. कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा, गाजा सीमा पर बख्तरबंद गाड़ियाें व तोपखाने से लैस तीन लाख सैनिक तैनात हैं। वे आदेश मिलते ही ऑपरेशन शुरू कर देंगे। हमास की सैन्य क्षमता पूरी तरह खात्मा हमारा लक्ष्य है, ताकि भविष्य में वह खतरा न बन सके। उधर, लेबनान से भी इस्राइली क्षेत्रों पर हमले जारी हैं। इस्राइली सैन्य चौकी पर एंटी-टैंक मिसाइल भी दागी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पट्टी पर इस्राइली युद्धक विमानों की बमबारी से इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। लोगों को छोटे और सीलबंद क्षेत्र में सुरक्षा खोजने के लिए भेजा गया। यहां के लोग हमास के आतंकियों द्वारा शनिवार को छेड़े गए युद्ध के बाद इस्राइली प्रतिशोध का गंभीर रूप से सामना करने को मजबूर हैं। मानवतावादी समूहों ने गाजा में सहायता प्राप्त करने के लिए गलियारे बनाने का अनुरोध किया और चेताया कि घायलों से भरे अस्पतालों में आपूर्ति खत्म हो रही है।

गाजा में भोजन, ईंधन और दवाओं की एंट्री पर रोक
इस्राइल ने गाजा में भोजन, ईंधन और दवाओं की एंट्री रोक दी है, और सीमा पार मिस्र से एकमात्र पहुंच भी मंगलवार देर रात से बंद हो गई। इस बीच, इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी के कुछ क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण भी स्थापित कर लिया है। यहां बड़ी तादाद में इमारतों के अवशेष हैं। गाजा सिटी में रिमल शहर का एक बड़ा हिस्सा भी पिछली रात घंटों हवाई हमलों के बाद मलबे में तब्दील हो गया। निवासियों को इमारतें आधी-अधूरी फटी हुई या कंक्रीट और सरिया के ढेर में तब्दील मिलीं।

अब तक 2,200 से ज्यादा की मौत
युद्ध में अब तक दोनों तरफ से 2,200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइली सेना के प्रवक्ता जोनाथन ने कहा, 1,200 इस्राइलियों की मौत हुई है, 2,700 घायल हैं। आतंकियों ने हर शहर में भीषण कत्लेआम किया है। वहीं, फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, गाजा में 1,055 लोगों की जान गई व 5,184 लोग घायल हुए हैं।  

कोई घर सुरक्षित नहीं 
फलस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, इस्राइल के हमले में 22,600 रिहायशी इमारतें, 10 स्वास्थ्य भवन और 48 स्कूल भवन ध्वस्त हुए हैं। गाजा में कोई भी घर सुरक्षित नहीं है।

हमास आईएसआईएस से भी बदतर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बर्बर हत्याओं की तस्वीर साझा करते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमास आईएसआईएस से भी बदतर है। इस्राइली सेना ने कहा, केवल नरसंहारक आतंकी संगठन ही ऐसी भयावहता कर सकता है।

खंडहर हुआ इस्राइली गांव
इस्राइल में कफार अजा गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थानीय निवासियों व आतंकियों के शव बिखरे पड़े हैं। यहां रहने वाले इस्राइली नागरिकों को हमास के आतंकियों ने बर्बरता से मारा। फिर इस्राइली सेना ने आतंकियों को खत्म किया। पूरे गांव में शवों की गंध से प्रदूषण फैल रहा है। इस्राइली मेजर जनरल इताय वेरुज ने इस गांव पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के बाद कहा, यह युद्ध का मैदान नहीं है। यह एक नरसंहार है। एजेंसी


रॉकेट इमारत पर गिरा, कोई आश्रय तक नहीं मिला
हमास के हमले में लोगों को एक ही पल में अपनी कई वर्षों की जमी-जमाई गृहस्थी छोड़कर भागना पड़ा। अश्कलन में आवासीय इमारतों पर रॉकेट गिरे, लोगों को कोई आश्रय तक नहीं मिला। एक निवासी गैलाया ने कहा, मेरे बच्चे और परिवार यहां हैं क्योंकि रॉकेट हमारे पड़ोसी के घर की छत पर गिरे थे, जिससे हमारा घर भी तबाह हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed