{"_id":"66172e226215f298fd0bcd93","slug":"israel-hamas-war-ismail-haniyeh-children-grand-children-killed-in-israel-airstrike-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: इस्राइली हवाई हमले में हमास नेता इस्माइल हानियेह के तीन बेटे-पोते मारे गए; IDF ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: इस्राइली हवाई हमले में हमास नेता इस्माइल हानियेह के तीन बेटे-पोते मारे गए; IDF ने किया दावा
Thu, 11 Apr 2024 05:56 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:56 AM IST
सार
इस्राइली सेना की एयरस्ट्राइक में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानियेह के तीन बेटे मारे गए। इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बताया कि वायु सेना के हमले में मारे गए तीन बेटों में की पहचान हमास सैन्य सेल कमांडर अमीर हनियेह, मोहम्मद और हजेम हानियेह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हमास के 'पोलिटिकल ब्यूरो' चीफ इस्माइल हानियेह (फाइल)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में बीते छह महीने से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के बीच इस्राइली सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। गाजा में हवाई हमले के दौरान इस्राइली सेना ने हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानियेह के तीन बेटों और पोतों को मार गिराया। इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी बयान में कहा कि वायुसेना के विमानों ने मध्य गाजा में हमास सैन्य विंग के एक सेल कमांडर अमीर हनियेह और हमास के दोनों सैन्य ऑपरेटिव मोहम्मद और हजेम हानियेह पर हमला किया। आईडीएफ के मुताबिक हमास के तीनों ऑपरेटिव हमास के 'पोलिटिकल ब्यूरो' चीफ इस्माइल हानियेह के बेटे हैं, इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IAF aircraft struck Amir Haniyeh, a cell commander in the Hamas military wing, and Mohammad and Hazem Haniyeh, both Hamas military operatives, in central Gaza today.
विज्ञापन
The IDF confirms that the 3 operatives are the sons of Ismail Haniyeh, the chairman of Hamas' political bureau. pic.twitter.com/8jhdcxiigj— Israel Defense Forces (@IDF) April 10, 2024
विज्ञापन