फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hezbollah: Hezbollah threatens Israel amid attacks on Lebanese villages

Hezbollah: 'संघर्ष बढ़ा तो उनकी खैर नहीं...', लेबनान के गांवों पर हमलों के बीच हिज्बुल्लाह की इस्राइल को धमकी

Sat, 20 Jan 2024 08:37 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बेरूत Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 08:37 AM IST
सार

इस्राइली वायुसेना के लेबनान के सीमावर्ती गांवों पर कार्रवाई के बीच आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हिए कहा कि अगर संघर्ष बढ़ा, तो समझो इस्राइल की गैर नहीं। 

विज्ञापन
Hezbollah: Hezbollah threatens Israel amid attacks on Lebanese villages
हिज्बुल्ला। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर हिज्बुल्लाह ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी दी है। लेबनान के ईरान समर्थित आतंकी समूह के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अगर युद्ध का विस्तार लेबनान सीमा तक हुआ तो इस्राइल को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गौरतलब है कि पिछले साल सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल पर हमास के हमले के दौरान इस्राइल और हिज्बुल्लाह के बीच सीमा पर भी जमकर गोलीबारी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल से सटे सीमावर्ती गावों पर भी बमबारी की थी। लेबनान में हिंसा में कम से कम 142 हिज्बुल्लाह आतंकी समेत 195 से अधिक लोगों ने जान गंवाई थी। 
विज्ञापन

 
संघर्ष बढ़ा, तो समझो इस्राइल की खैर नहीं- हिज्बुल्लाह

हिज्बुल्लाह के नईम कासिम ने इस्राइल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस्राइल संघर्ष बढ़ाने का फैसला करता है तो उसे करारा जवाब मिलेगा और चेहरे पर एक असली तमाचा मिलेगा। लेबनान सीमा पर स्थिरता की बहाली गाजा में आक्रामकता के खात्मे पर निर्भर है। साथ ही कहा कि दुश्मन को पता होना चाहिए कि हम तैयार बैठें हैं। आक्रमण की आशंका के बीच हम तैयार हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस्राइल-लेबनान सीमा के पास एक गांव केफर किला में इस्राइली वायुसेना ने चार घरों को निशाना बनाया। इस्राइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने केफ़र किला में हिज़्बुल्लाह निगरानी चौकियों और आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ हवाई हमले किए और तोपखाने और टैंक से गोलाबारी की। 
विज्ञापन


इस्राइली हमलों ने कोई हताहत नहीं-हिज्बुल्लाह
वहीं केफर के मेयर हसन चिटे ने कहा कि संयोग से जब इस्राइली वायु सेना ने हमले में तबाह हुए घरों में कोई नहीं था। शुक्रवार को हिज्बुल्लाह ने तीन हमलों का दावा किया, जिसमें कई घर तबाह होने की बात क ही गई थी। बुधवार को इस्राइली सेना प्रमुख हरजी हलेवी ने कहा कि आने वाले महीनों में इस्राइल-हिज्बुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed