फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Hamas dupe intelligence agencies by making fake Israeli settlements in Gaza

Israel Hamas War: गाजा में नकली इस्राइली बस्ती बनाकर हमास ने की हमले की तैयारी, इस तरह इस्राइल को धोखे में रखा

Tue, 10 Oct 2023 03:21 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, गाजा सिटी
एजेंसी, गाजा सिटी Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 10 Oct 2023 03:21 AM IST
सार

हमास के करीबी सूत्रों ने बताया कि फलस्तीनी आतंकी समूह अपने लड़ाकों को प्रशिक्षित करने के साथ ही गाजा पट्टी की अर्थव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करने का दिखावा करता रहा। इससे इस्राइल की खुफिया एजेंसियां धोखा खा गईं।  

विज्ञापन
Israel Hamas War Hamas dupe intelligence agencies by making fake Israeli settlements in Gaza
Israel Hamas War - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल पर हमास के हमले के बाद जारी युद्ध में दोनों तरफ से अब तक करीब 1500 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं, हमास के हमले की तीव्रता को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि हमास ने बहुत ही सुनियोजित और गुप्त तरीके से इसकी योजना तैयार की। अब जो जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं उससे पता चल रहा है कि हमास ने किस तरह से इस्राइल को धोखे में रखते हुए हमले की तैयारी की। इसके लिए हमास ने अपने नियंत्रण वाले गाजा पट्टी के क्षेत्र में एक नकली इस्राइली बस्ती बसाई। वहां उसने अपने लड़ाकों को सैन्य लैंडिंग और हमला करने की ट्रेनिंग दी और युद्धाभ्यास का वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन


हमास के करीबी सूत्रों ने बताया कि फलस्तीनी आतंकी समूह अपने लड़ाकों को प्रशिक्षित करने के साथ ही गाजा पट्टी की अर्थव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करने का दिखावा करता रहा था। इससे इस्राइल की खुफिया एजेंसियां धोखा खा गईं। यही नहीं, हमास अपने लड़ाकों को सादे कपड़ों में ट्रेनिंग देता रहा और इस्राइली एजेंसियां और सेना उसे आसन और योगाभ्यास समझकर अनदेखी करती रहीं।
विज्ञापन


हमास ने इस्राइली एजेंसियों के साथ दो साल तक किया छल
शनिवार का हमला, 1973 में अरब सेनाओं की ओर से किए हमले के बाद से इस्राइल पर सबसे बड़ा हमला है। इस हमले को अंजाम देने के लिए हमास ने इस्राइली एजेंसियों के साथ दो साल तक छल किया। उसने अपनी योजनाओं को गुप्त तो रखा ही, वह यह भी दिखाता रहा कि वह लड़ाई नहीं चाहता है। इसके लिए उसे अपने कट्टर विरोधियों की आलोचना तक झेलनी पड़ी। उस पर आरोप लगा कि हमास के बड़े नेता गाजा के लोगों को गरीबी में छोड़कर अरब देशों के होटलों में रह रहे हैं और आराम की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमास के इस छल से इस्राइल धोखा खा गया। उसने गाजा पट्टी में रहने वाले श्रमिकों को अपने यहां काम करने की अनुमति दे दी, जहां गाजा की तुलना में कई गुना ज्यादा मजदूरी मिलती थी। वह गाजा के श्रमिकों को आर्थिक प्रोत्साहन देता रहा और समझता रहा कि युद्ध से थके हुए हमास को इस तरह वह नियंत्रित कर लेगा। लेकिन इस सब की आड़ में हमास अपने लड़ाकों को प्रशिक्षित और हमले के लिए तैयार करता रहा।

असाधाराण खुफिया रणनीति का इस्तेमाल
सूत्रों ने बताया कि हमास ने इस्राइल को गुमराह करने के लिए पिछले कुछ महीनों में एक असाधाराण खुफिया रणनीति का इस्तेमाल किया। इससे लोगों को यह आभास हुआ कि हमास इस्राइल के साथ लड़ाई और टकराव के लिए तैयार नहीं, जबकि इस दौरान वह बड़े हमले की तैयारी करता रहा। इस्राइल ने भी माना है कि यहूदी त्योहार की छुट्टियों के चलते वह सीमा की सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed