फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Gaza Strip Hospital Functioning WHO Population in Grave Peril

Gaza: '36 में केवल 15 अस्पतालों में हो रहा इलाज'; इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गहराते मानवीय संकट से WHO चिंतित

Thu, 28 Dec 2023 06:31 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 28 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते ढाई महीने से अधिक समय से जारी है। अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गहराते मानवीय संकट पर चिंता जताई है। WHO ने कहा है कि कुल 36 में से 15 अस्पताल काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Israel Hamas War Gaza Strip Hospital Functioning WHO Population in Grave Peril
युद्धग्रस्त गाजा पट्टी पर इस्राइली सेना की कार्रवाई के बाद का मंजर (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल में बीते सात अक्तूबर को आतंकी संगठन हमास के आतंकी हमलों के बाद, गाजा पट्टी में इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का जवाबी हमला जारी है। ढाई महीने से अधिक समय से जारी युद्ध के बीच WHO ने कहा है कि गाजा की जनसंख्या 'गंभीर संकट' में है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, गाजा पट्टी के 36 अस्पतालों में से केवल 15 ही काम कर रहे हैं। अस्पतालों में मेडिकल सप्लाई की किल्लत भी चिंताजनक है।
विज्ञापन


गाजा की आबादी 'गंभीर संकट' में
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने युद्धग्रस्त फलस्तीनी क्षेत्र में तीव्र भूख और हताशा का हवाला दिया। बुधवार को जारी चेतावनी में संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा कि गाजा की आबादी 'गंभीर संकट' में है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गाजा के गंभीर संकट को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। डब्ल्यूएचओ के आकलन के अनुसार, गाजा में 13 अस्पताल आंशिक रूप से काम कर रहे हैं। दो बेहद कम सुविधाओं के साथ संचालित हैं। 21 अस्पताल पूरी तरह ठप हैं।
विज्ञापन


भूख से संघर्ष कर रहे लाखों लोग, मेडिकल सप्लाई भी बाधित
WHO प्रमुख ने कहा कि चिंताजनक चोट, तीव्र भूख और बीमारी जैसे जोखिम से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भूख से जूझ रहे लोगों ने भोजन खोजने की उम्मीद में उनका काफिला रोका। इससे अस्पतालों में दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UN में निर्बाध मानवीय सहायता का आह्वान; जमीन पर प्रभावी नहीं
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, पूरे गाजा में तुरंत पहुंचने वाले अधिक भोजन पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ अस्पतालों में मेडिकल सप्लाई की निरंतरता भी निर्भर है। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव में 'बड़े पैमाने पर सुरक्षित और निर्बाध मानवीय सहायता का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव मानवीय सहायता की दृष्टि से आशा की किरण है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।


दो अस्पतालों में 60 हजार से अधिक लोग
डब्ल्यूएचओ की टीमों ने मंगलवार को दो अस्पतालों - उत्तर में अल-शिफा और दक्षिण में अल-अमल फलस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी का दौरा किया। इसका मकसद मेडिकल सप्लाई और जमीनी हालात का आकलन था। WHO के मुताबिक, अल-शिफ़ा में कथित तौर पर 50,000 लोगों ने शरण ली है। 14,000 लोग अल-अमल में हैं। फिलहाल नागरिकों को हिंसा से बचाने और अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं को दोबारा बहाल करने की तत्काल जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed