{"_id":"6584f15fe552df3a0707362f","slug":"israel-hamas-war-antony-blinken-hits-out-at-aggressor-hamas-said-there-are-no-demands-made-of-the-aggressor-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: 'युद्ध कल खत्म हो जाएगा अगर...', अमेरिका के विदेश मंत्री का हमास पर निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas War: 'युद्ध कल खत्म हो जाएगा अगर...', अमेरिका के विदेश मंत्री का हमास पर निशाना
Fri, 22 Dec 2023 07:46 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:46 AM IST
सार
ब्लिंकन ने कहा कि अगर हमास ऐसा करता है तो युद्ध कल ही खत्म हो जाएगा। अगर हमास ने पहले ही ऐसा किया होता तो यह एक महीने या छह हफ्ते पहले ऐसा खत्म हो चुका होता।
विज्ञापन
Antony Blinken
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी है। कल भी हमास ने इस्राइल पर एक के बाद एक करके 30 रॉकेट दागे। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 19 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस्राइल की कार्रवाई भी कड़ी होती जा रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय संगठन लगातार इस्राइलियों को ही शांति बनाए रखने के लिए बोल रहे हैं। हालांकि, अब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उन देशों की कड़ी आलोचना की है जो आतंकवादी संगठन हमास से नागरिकों के पीछे छिपना बंद करने और हथियार डाल आत्मसमर्पण करने की मांग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेरे लिए चौंकाने वाली बात
ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि कई देश जारी संघर्ष को समाप्त करने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन यह कैसे संभव होगा? जबकि हमलावर से अभी तक कोई मांग नहीं की गई है? उन्होंने कहा, 'मेरे लिए चौंकाने वाली बात यह है कि कई देश इस जंग को समाप्त करने का आग्रह कर रहे हैं, जो हम सभी चाहते हैं। पर मैंने वास्तव यह किसी को कहते हुए नहीं सुना कि कोई हमास से मांग कर रहा हो कि नागरिकों को पीछे छिपना बंद करे, अपने हथियार डाल दे या आत्मसमर्पण कर दे।'
विज्ञापन
कल ही युद्ध खत्म...
उन्होंने आगे कहा कि अगर हमास ऐसा करता है तो युद्ध कल ही खत्म हो जाएगा। अगर हमास ने पहले ही ऐसा किया होता तो यह एक महीने या छह हफ्ते पहले ऐसा खत्म हो चुका होता। ब्लिंकन ने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि हमलावर से कोई मांग नहीं की गई हो और सिर्फ पीड़ित से मांग की गई हो?'
विज्ञापन
संघर्ष विराम के अनुरोध के खिलाफ मतदान
रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकन की टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा एक प्रस्ताव पर चल रही बातचीत के साथ मेल खाती है, जो जंग को खत्म कर देगा और गाजा पट्टी में अधिक मानवीय आपूर्ति की जा सकेगी। वहीं, अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र महासभा में संघर्ष विराम के अनुरोध के खिलाफ मतदान किया था।
जल्द से जल्द समाप्त होते देखना...
ब्लिंकन ने कहा, 'जाहिर है, हर कोई इस संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त होते देखना चाहेगा। अगर हमास सात अक्तूबर को बार-बार दोहराने की इरादे के साथ जंग समाप्त करता है, तो यह इस्राइल के हित में नहीं है, यह क्षेत्र के हित में नहीं है और यह दुनिया के हित में भी नहीं है।
मिस्र में युद्ध विराम को लेकर वार्ता
गौरतलब है, इस बीच गाजा पट्टी में युद्धविराम को लेकर मिस्र में गंभीर वार्ता के बावजूद गुरुवार को लड़ाई और बढ़ गई। यहां उत्तरी हिस्से में घातक इस्राइली बमबारी में हर तरफ नारंगी चमक और काला धुआं देखा गया। गाजा के दक्षिण में लाखों लोग युद्ध से बचने को शरण ले रहे हैं और उत्तर में जबालिया का संपर्क पूरी तरह कट गया है। युद्ध में गाजा का अधिकांश हिस्सा बर्बाद हो गया है, जबकि इस्राइली स्नाइपर्स यहां से भागने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति पर गोलीबारी कर रहे हैं। गाजा पट्टी के पूरे क्षेत्र में संचार नेटवर्क दो दिनों से बंद है। जबालिया में अल-बन्ना स्ट्रीट, नजाला पर लगातार गोलाबारी के चलते दर्जनों लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं। जबकि जंग से तबाह मूलभूत ढांचे के चलते आपातकालीन टीमें या बचाव दल यहां नहीं पहुंच पाए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उत्तरी हिस्से में आखिरी अस्पताल ने भी पिछले दो दिनों से काम करना बंद कर दिया है।