फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISRAEL-HAMAS WAR: AMERICA Warns Israel Against Reoccupying Gaza

अमेरिका-इस्राइल में दूरियां!: ‘गाजा पर कब्जा करना इस्राइलियों के लिए अच्छा नहीं’, US की अपने मित्र को चेतावनी

Wed, 08 Nov 2023 08:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 08 Nov 2023 08:40 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति का यही मानना है कि आईडीएफ द्वारा गाजा पर फिर से कब्जा करना अच्छा नहीं है। यह इस्राइल और वहां के लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा। 

विज्ञापन
ISRAEL-HAMAS WAR: AMERICA Warns Israel Against Reoccupying Gaza
Jo biden and Bejamin netanyahu (FILE PHOTO) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच एक महीने से जंग जारी है। इस संघर्ष के खत्म होने का कोई आसार नहीं दिख रहा है। अमेरिका लगातार इस्राइल के पक्ष में डटकर खड़ा है। हालांकि, अब व्हाइट हाउस अपने दोस्त को आगाह कर रहा है। उसने गाजा पर दोबारा कब्जा करने के खिलाफ इस्राइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) को चेतावनी दी और कहा कि ऐसा करना उनके लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन

संघर्ष के बाद गाजा कैसा...

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति का यही मानना है कि आईडीएफ द्वारा गाजा पर फिर से कब्जा करना अच्छा नहीं है। यह इस्राइल और वहां के लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा। किर्बी ने ब्लिंकन की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि संघर्ष के बाद गाजा कैसा दिखता है? क्योंकि जो कुछ भी है, वह वैसा नहीं हो सकता जैसा छह अक्तूबर को था।

विज्ञापन

नेतन्याहू के बयान पर जवाब
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सुझाव के बाद व्हाइट हाउस ने मंगलवार को इस्राइल को गाजा पर फिर से कब्जा करने के खिलाफ आगाह किया है। दरअसल, नेतन्याहू ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि गाजा को उन लोगों द्वारा शासित किया जाना चाहिए जो हमास के तरीके को जारी नहीं रखना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा था, ‘मुझे लगता है कि अनिश्चित काल के लिए इस्राइल के पास समग्र सुरक्षा जिम्मेदारी होगी क्योंकि हमने देखा है कि जब हमारे पास यह नहीं होता तो क्या होता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जा करने का कोई इरादा नहीं
यह पहला ऐसा बयान था, जिससे अमेरिका सहमत नहीं दिखाई दिया। वहीं, पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था कि गाजा पर कब्जा करना इस्राइल के लिए एक बड़ी गलती होगी। उस समय, संयुक्त राज्य अमेरिका में इस्राइली राजदूत माइकल हर्जोग ने कहा था कि संघर्ष समाप्त होने के बाद इस्राइल का गाजा पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध जारी रहने के कारण अमेरिका और इस्राइलके बीच अन्य तेजी से दूरियां उभर रही हैं।

इस्राइली पीएम ने लगाई थी फटकार
इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते बंधकों और नागरिकों को गाजा छोड़ने और फलस्तीनियों को प्रवेश के लिए सहायता देने के लिए इस्राइलियों पर मानवीय विराम के लिए दबाव डाला था, लेकिन नेतन्याहू ने उन्हें फटकार लगाई थी।



गाजा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 25,408 लोग घायल हैं। इस वजह से फलस्तीनी लोगों के लिए राफा सीमा को एक बार फिर खोल दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह बताना थोड़ा मुश्किल है कि मृतकों में कितने लड़ाके थे और कितने आम आदमी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed