Israel Hamas War LIVE: जर्मन चांसलर और नेतन्याहू की मुलाकात, फ्रांस के राष्ट्रपति और बाइडन भी इस्राइल आएंगे
Israel Hamas War Live: हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमलों के बाद दोनों ओर से संघर्ष जारी है। जहां गाजा पट्टी के अलग-अलग ठिकानों से अभी भी इस्राइल पर रॉकेट हमले जारी हैं तो वहीं इस्राइली वायुसेना ने पूरे क्षेत्र में बमबारी जारी रखी है। दोनों तरफ से इस जंग में अब तक 4000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस बीच इस्राइल ने अब लेबनान की ओर से रुक-रुक कर हमले कर रहे हिज्बुल्ला संगठन पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। इस्राइल की सेना ने कहा है कि वह हिज्बुल्ला आतंकियों के ठिकानों को निशाना बना रहा है। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष के ताजा अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
ऑपरेशन अजय के तहत पांचवीं उड़ान दिल्ली पहुंची
#WATCH | Fifth flight carrying 286 Indian nationals and 18 Nepalese citizens from Israel, arrived in Delhi; received by Union Minister L Murugan#OperationAjay pic.twitter.com/gIo6yVTDVX
— ANI (@ANI) October 17, 2023
मध्य इस्राइल में गूंज रहे सायरन
मध्य इस्राइल में सायरन बज रहे हैं। इस्राइल रक्षा बलों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।जर्मन चांसलर ने समर्थन किया, नेतन्याहू क्या बोले?
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जर्मन चांसलर से मुलाकात के बाद कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि पूरी दुनिया इसे समझे। वहां मौजूद नागरिकों की ज़िम्मेदारी, अपहृत लोग और ऐसे लोग जिन्हें वहां बलपूर्वक रखा गया है, इनमें इस्राइल के नागरिकों के साथ, दर्जनों विदेशी नागरिक भी हैं। सभी नागरिकों के साथ-साथ फलस्तीनी नागरिकों की ज़िम्मेदारी भी सीधे तौर पर हमास युद्ध अपराधियों के कंधों पर है। वे दोहरा युद्ध अपराध कर रहे हैं। नागरिकों पर हमला करना, मानव ढाल के रूप में नागरिकों के पीछे छिपना गलत है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया को इसकी निंदा करनी चाहिए और इस्राइल का समर्थन करना चाहिए। यह न्यायोचित युद्ध है।#WATCH | Tel Aviv | Israel PM Benjamin Netanyahu says, "It’s important that the entire world understands this: the responsibility for the civilians who are there, both the abducted people and both the people who are kept there at force, the citizens of our country, the citizens… pic.twitter.com/wjjSacW5U9
— ANI (@ANI) October 17, 2023
नेतन्याहू ने समर्थन के लिए जर्मन चांसलर का आभार प्रकट कर कहा, युद्ध ईरान और हिज़्बुल्लाह और हमास की बुराई की धुरी का एक हिस्सा है। हमास का खुला लक्ष्य इस्राइल को मिटाना है। हमास का खुला लक्ष्य जितना हो सके उतने यहूदियों को मारना है। फर्क सिर्फ इतना है कि अगर वे ऐसा कर सकते तो वे हममें से हर अंतिम व्यक्ति को मार देते। उनके पास क्षमता नहीं है लेकिन उन्होंने असाधारण रूप से 1300 नागरिकों की हत्या कर दी। अमेरिका ने इसकी तुलना कई बार 9/11 आतंकी हमले होने से की है।
#WATCH | Tel Aviv | Israel PM Benjamin Netanyahu says, "This is a part of an axis of evil of Iran and Hezbollah and Hamas. Their goal, open goal is to eradicate the State of Israel. The open goal of Hamas is to kill as many Jews as they could and the only difference is, they… pic.twitter.com/ckWrK0YCi4
— ANI (@ANI) October 17, 2023
इस्राइल-हमास युद्ध पर जर्मनी का बयान
इस्राइल और हमास की लड़ाई के बीच जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा, "मैं स्पष्ट रूप से चेतावनी देता हूं कि किसी को भी इस संघर्ष में बाहर से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यह एक गंभीर और अक्षम्य गलती होगी। हाल के दिनों में हमने विभिन्न चैनलों के माध्यम से सभी को यह संदेश दिया है। चरम स्थितियों में भी, हमारे कार्य कानून के शासन पर आधारित होते हैं। यही कारण है कि गाजा पट्टी में मानवीय आपातकाल हमें अछूता नहीं छोड़ता है। मैंने गाजा में लोगों को यथाशीघ्र मानवीय सहायता की अनुमति देने के तरीकों के बारे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की है।Tel Aviv, Israel | German Chancellor Olaf Scholz says, "I explicitly warn that no actor should think it a good idea to intervene in this conflict from the outside. It would be a serious, unforgivable mistake. In recent days we have conveyed that message via various channels to… pic.twitter.com/WQ0vjWMLno
— ANI (@ANI) October 17, 2023
चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा, हम उन सभी इस्राइलियों के भयानक दुःख को महसूस करते हैं जिनके माता-पिता, भाई-बहन और बच्चे हमास के बर्बर हमले में मारे गए। हम उन सभी की असहनीय चिंता को साझा करते हैं जिनके परिवार के सदस्यों की क्रूरतापूर्वक हत्या की गई। कई लोगों का अपहरण किया गया। अपहृत लोगों में जर्मन नागरिक भी हैं और हमारा ध्यान उनके साथ-साथ अन्य सभी बंधकों पर भी है। हम उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" इससे पहले भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने हमास के साथ चल रहे इस्राइल के युद्ध पर कहा, जर्मनी इस्राइल का अटूट समर्थन करता है। एएनआई के साथ विशेष साक्षात्कार में एकरमैन ने भारत-जर्मनी हरित और सतत विकास साझेदारी के सकारात्मक प्रक्षेपवक्र पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग उज्जवल भविष्य को बढ़ावा देता है।
German Chancellor Olaf Scholz says, "We feel the terrible grief of all Israelis whose parents, siblings and children were killed in this barbaric attack. We share the unbearable worry of all those whose family members were taken from their everyday lives and brutally abducted.… pic.twitter.com/P9RCvh4zZ8
— ANI (@ANI) October 17, 2023
फ्रांस के राष्ट्रपति का इस्राइल दौरा, यात्रा की तारीख तय होने का इंतजार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन इस्राइल का दौरा करेंगे। इस्राइल और हमास के बीच जारी हिंसक संघर्ष के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति ने तेल अवीव का दौरा करने की बात कही है। हालांकि, मैक्रॉन के दौरे की तारीख फिक्स नहीं हुई है, लेकिन बाइडन के दौरे की खबर के बाद मैक्रॉन के दौरे की खबर इस्राइल युद्ध के बीच बड़ी घटना मानी जा रही है।French President Macron set to visit Israel amid war with Hamas
— ANI Digital (@ani_digital) October 17, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/b1FySOgj0D#EmmanuelMacron #Israel #Hamas #France pic.twitter.com/RhChWGc7FT
लेबनान के एंटी-टैंक मिसाइल से इस्राइली सेना के जवान समेत नागरिक घायल
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया, "लेबनान से आज उत्तरी इस्राइल की ओर एक एंटी-टैंक मिसाइल दागी गई। हमले में 2 आईडीएफ जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले में एक इस्राइली नागरिक के भी घायल होने की खबर है।Israel Defense Forces (IDF) tweets, "An anti-tank missile was fired from Lebanon toward northern Israel earlier today. 2 IDF reservists were injured, 1 lightly and 1 moderately. They were evacuated to a hospital to receive further medical treatment. An Israeli civilian was… pic.twitter.com/3fl3eEqQAV
— ANI (@ANI) October 17, 2023
हमास के वरिष्ठ सशस्त्र कमांडर अयमान नोफाल की मौत
गाजा में इस्राइली सेना के हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ सशस्त्र कमांडर अयमान नोफाल की मौत हो गई। समाचार एजेंसी- रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास की सशस्त्र शाखा इज़ अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड ने मंगलवार को कहा कि इस्राइली हवाई हमले में गाजा में हमास के वरिष्ठ सशस्त्र कमांडर अयमान नोफल की मौत हो गई। इज अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड की उच्च सैन्य परिषद के सदस्य, नोफल सशस्त्र विंग में मध्य गाजा क्षेत्र के प्रभारी थे।इस्राइली सेना ने बताया- हमास के हमले का मास्टरमाइंड कौन?
इस्राइली सेना गाजा पट्टी में जमीनी आक्रमण शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को आतंकवादी समूह- हमास के संगठन में बड़े नेताओं की पहचान जारी की। हमास के आतंकी आकाओं को निशाना बनाकर हमास को नष्ट करने की कसम खाते हुए आईडीएफ ने कहा, ये लोग इस्राइली नागरिकों के खिलाफ हमलों के लिए जिम्मेदार हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर कहा हमास के नेताओं में समूह के नेता इस्माइल हनीयेह, येह्या सिनवार शामिल हैं। इस्राइली सेना के अनुसार 7 अक्तूबर के हमले का कथित मास्टरमाइंड एल देइफ है।इस्राइल-गाजा पट्टी से 286 लोगों का रेस्क्यू, नेपाल के भी 18 नागरिक: विदेश मंत्री जयशंकर
External Affairs Minister Dr S Jaishankar tweets, "Operation Ajay moves forward. 286 more passengers are coming back to India. Also carrying 18 Nepalese citizens." pic.twitter.com/iaUnI1yyGg
— ANI (@ANI) October 17, 2023