{"_id":"65230d6ddf35a926400d0ab7","slug":"israel-hamas-conflict-hundreds-of-israel-people-have-been-taken-hostage-by-hamas-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas: इस्राइल के सैकड़ों लोगों को हमास ने बनाया बंधक, फिलिस्तीनी नागरिकों की रिहाई चाहता आतंकी संगठन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas: इस्राइल के सैकड़ों लोगों को हमास ने बनाया बंधक, फिलिस्तीनी नागरिकों की रिहाई चाहता आतंकी संगठन
Mon, 09 Oct 2023 01:55 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलेम
Published by: जलज मिश्रा
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:55 AM IST
सार
पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार याकोव अमिड्रोर ने कहा कि हम नहीं जानते इस्राइली नागरिकों को कहां छिपाया गया है। सेना को हर जगह बमबारी करनी होगी। सूत्रों के अनुसार, इस्राइली नागरिकों की रिहाई के एवज में हमास 4500 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई चाहता है।
विज्ञापन
Israel Gaza Rocket Attack
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। हमले में अब तक कुल 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, कई लोगों को बंधक बना लिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो हमास के आतंकियों ने सैकड़ों इस्राइली सैनिकों, बुजुर्गों, बच्चों, परिवारों को पकड़ लिया है। उन्हें बंधक बना लिया है। हमास का यह हमला इस्राइली सरकार के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। हमास का यह हमला इस बार इस्राइल को परेशान कर देने वाला है। हमास के अलावा, फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद नाम के एक छोटे से संगठन ने ही 30 लोगों को बंधक बना लिया है।
इस्राइली एजेंसी फेल
इजरायली सैन्य खुफिया में फिलिस्तीनी विभाग के पूर्व प्रमुख माइकल मिलस्टीन ने बताया कि इस्राइली बंधको को गाजा में कहां रखा गया है, जिसकी जानकारी निकालने में इस्राइली खुफिया एजेंसी फेल हो गईं। इससे आगे के लिए चुनौतियां खड़ीं हो गईं। हालांकि, गाजा पट्टी छोटा इलाका है, जो इस्राइली सुरक्षाबलों के सीमा में है। लेकिन जानकारी के अभाव में अभी पारदर्शिता नहीं है।
विज्ञापन
हमास बंदियों की रिहाई चाहता है
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार याकोव अमिड्रोर ने कहा कि हम नहीं जानते इस्राइली नागरिकों को कहां छिपाया गया है। सेना को हर जगह बमबारी करनी होगी। सूत्रों के अनुसार, इस्राइली नागरिकों की रिहाई के एवज में हमास 4500 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई चाहता है। फिलिस्तीनी सेंटर फॉर पॉलिसी एंड सर्वे रिसर्च खलील शिकाकी ने बताया कि किसी भी कैदी की रिहाई हमास के लिए बहुत बड़ी जीत साबित होगी। इससे हमास की ताकत बढ़ेगी।
बता दें, 1967 के मध्यपूर्व युद्ध के दौरान वेस्टबैंक पर कब्जा करने के बाद 750,000 फिलिस्तीनियों को इस्राइली जेलों में रहना पड़ा था। इस्राइल इन्हें आतंकवादी कहता है तो वहीं फिलिस्तीनी नागरिक उन्हें अपना नायक मानते हैं।
यह है अब तक की स्थिति
इस्राइल ने शनिवार की सुबह अपने दक्षिणी हिस्सों में गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास द्वारा हवाई, जमीन और समुद्र से एक आश्चर्यजनक मल्टीफ्रंट हमला देखा। इस हमले में अब तक इस्राइली सैनिकों सहित 600 से अधिक लोग मारे गए हैं और 2,000 से अधिक घायल हुए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने गाजा पट्टी में 400 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस दौरान लगभग 1,500 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।