फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Gaza Fired Rockets After Tension, clashes flare in Jerusalem

तनाव: इस्राइल-गाजा ने दागे रॉकेट, यरुशलम में तनाव के बाद भड़की हिंसा

Sat, 24 Apr 2021 03:38 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, यरुशलम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 24 Apr 2021 03:38 PM IST
सार

यरुशलम में तनाव की वजह से इस्राइल और गाजा पट्टी के बीच शनिवार (24 अप्रैल) को हिंसा भड़क गई। इस दौरान फलस्तीनी उग्रवादियों ने कम से कम 30 रॉकेट दागे, जबकि इस्राइल ने गाजा के हमास द्वारा शासित ठिकानों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Israel Gaza Fired Rockets After Tension, clashes flare in Jerusalem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यरुशलम में तनाव की वजह से इस्राइल और गाजा पट्टी के बीच शनिवार (24 अप्रैल) को हिंसा भड़क गई। इस दौरान फलस्तीनी उग्रवादियों ने कम से कम 30 रॉकेट दागे, जबकि इस्राइल ने गाजा के हमास द्वारा शासित ठिकानों को निशाना बनाया। बता दें कि यरुशलम में हाल के दिनों में झड़पों में बढ़ोतरी हुई है, जो इस्राइल-फलस्तीन में लंबे समय से टकराव का मुख्य केंद्र रहा है। गौरतलब है कि यहीं पर यहूदियों, ईसाइयों और मुस्लिमों के पवित्र स्थल भी हैं। यरुशलम के निवासियों ने हिंसा भड़कने की आशंका जाहिर की है। वहीं, अमेरिकी दूतावास ने शांति की अपील की है।

विज्ञापन


इस्राइल पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि यरुशलम में रात में हुई हिंसा के मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 20 अधिकारी जख्मी हो गए। बता दें कि रमजान में पाबंदियां लगाने से नाराज फलस्तीनियों और अरब विरोधी मार्च निकालने वाले चरमपंथी यहूदियों के साथ यरुशलम में सुरक्षा बलों की झड़प हुई।
विज्ञापन


यरुशलम में हुई घटनाओं ने गाजा को भड़का दिया। हमास की सशस्त्र इकाई ने इज़राइल को चेताया कि वह उसके सब्र का इम्तिहान न ले। इसके बाद फलस्तीनी एनक्लेव से शुक्रवार देर रात दक्षिणी इस्राइल पर रॉकेट दागे गए। यह सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल की सेना ने कहा कि उसके विमानों और टैंकों ने भी रॉकेट दागे। हमास ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन वामपंथी पॉपुलर फ्रंट फॉर लिबरेशन ऑफ फलस्तीन से संबद्ध छोटी सैन्य इकाई ने कहा कि उसने कुछ मिसाइलें दागी हैं।


कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए हमास द्वारा लगाए गए रात्रि कर्फ्यू को तोड़ते हुए भोर में सैड़कों लोग यरुशलम में अपने साथी फलस्तीनियों के समर्थन में सड़कों पर उतरे और टायर जलाए। अंदेशा था कि यरुशलम में स्थित मस्जिद ए अक्सा में शुक्रवार दोपहर की नमाज के बाद हिंसा भड़क सकती है, लेकिन मुस्लिम धार्मिक नेताओं की संयम की। इसके बाद लोग शांतिपूर्ण तरीके से लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed