फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel foreign minister tells eu counterparts willing to extend ceasefire with hamas for hostage release

Israel: 'बंधकों की रिहाई के लिए युद्धविराम को बढ़ाने के लिए तैयार हैं', इस्राइली विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Tue, 25 Feb 2025 09:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रूसेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रूसेल्स Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Feb 2025 09:10 AM IST
सार

इस्राइली विदेश मंत्री सार ने कहा कि हम बंधकों की रिहाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और युद्ध का भी यही उद्देश्य तय किया है। सार ने ईरान पर भी कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की। 

विज्ञापन
Israel foreign minister tells eu counterparts willing to extend ceasefire with hamas for hostage release
इस्राइल के विदेश मंत्री गिडियोन सार - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के विदेश मंत्री गिडियोन सार ने कहा है कि बंधकों की रिहाई के लिए उनका देश हमास के साथ युद्धविराम को बढ़ाने के लिए तैयार है। ब्रूसेल्स में यूरोपीय यूनियन के 20 विदेश मंत्रियों को सूचित करते हुए इस्राइली विदेश मंत्री ने ये बात कही। हालांकि उन्होंने ये साफ कर दिया कि बंधकों की रिहाई के बगैर कोई युद्धविराम नहीं होगा। इस बैठक में इस्राइली विदेश मंत्री के अलावा हंगरी, रोमानिया, बुल्गारिया, फिनलैंड, स्लोवाकिया आदि देशों के विदेश मंत्री मौजूद रहे। 
विज्ञापन


हमास को गाजा की सत्ता से हटाने की तैयारी
इस्राइली विदेश मंत्री सार ने कहा कि हम बंधकों की रिहाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और युद्ध का भी यही उद्देश्य तय किया है। सार ने ईरान पर भी कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस्राइली मीडिया ने दो अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों के हवाले से दावा किया है कि युद्धविराम के पहले चरण के दौरान हमास द्वारा बंधकों को रिहा करने के दौरान समारोह आयोजित करने से आतंकवादी समूह के गाजा में सत्ता में बने रहने की संभावनाओं को काफी नुकसान पहुंचाया है। हमास ने इन समारोह के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि अभी भी उसका गाजा पर नियंत्रण बना हुआ है। हालांकि इस्राइल और अन्य कई देशों ने बंधकों की रिहाई के लिए आयोजित हो रहे इन समारोहों को अपमानजनक करार दिया और इन्हें रोकने की मांग की। 
विज्ञापन


अरब देशों पर भी है दबाव
इस्राइली मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पर नियंत्रण के सुझाव ने भी अरब देशों पर दबाव डाला है कि वे गाजा के युद्ध के बाद के प्रबंधन पर ध्यान दें और हमास को सत्ता से हटाएं। वरिष्ठ अरब राजनयिक के हवाले से इस्राइली मीडिया ने दावा किया है कि हमास भी गाजा पर से नियंत्रण छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन वह हथियार छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस्राइल और हमास के बीच पहले चरण का युद्धविराम समझौता अभी चल रहा है और यह मार्च की शुरुआत तक चलेगा। 19 जनवरी 2025 से लागू हुए 42 दिन के इस युद्धविराम समझौते में 33 इस्राइली बंधकों को रिहा किया जाना है। जिनमें महिला नागरिक, सैनिक, बच्चे और 50 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक शामिल हैं। इस बदले में इस्राइल द्वारा 30 फलस्तीनी कैदी और हर बंधक के बदले में 50 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई हो रही है। दूसरे चरण के समझौते के लिए बातचीत हो रही है।  

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed