फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel : Fetus infected with COVID-19 dies in womb, 2nd such case

इस्राइल : गर्भवती मां की कोख में पल रहे बच्चे की कोरोना से मौत, दूसरी ऐसी घटना

Mon, 01 Mar 2021 07:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Israel : Fetus infected with COVID-19 dies in womb, 2nd such case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइल में अब भी कोरोना कहर बरपा रहा है। महामारी का असर गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चों पर भी पड़ रहा है। वे भी संक्रमित हो रहे हैं। लगातार दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मां के कोरोना संक्रमित होने पर गर्भस्थ शिशुओं की कोरोना से मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस्राइल के एक अस्पताल के अनुसार कोरोना पॉजिटिव 29 साल की गर्भवती महिला का बच्चा कोख में ही मर गया। डॉक्टरों का कहना है कि इस बच्चे की मौत भी कोरोना पॉजिटिव होने से हुई। यह महिला संक्रमित हुई तब उसके पेट में 36 सप्ताह का गर्भ था। गर्भवती महिला को कोरोना होने पर इस्राइल के मीर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसे दो दिनों से बुखार था। उसके शरीर में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा - दुर्लभ घटना
इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया कि एक दुर्लभ घटना है और इजरायल में पहली बार ऐसा कोई केस सामने आया है. इस अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर ब्रोश ने वाईनेट साइट के साथ बातचीत में कहा कि इस बात की काफी संभावना है कि इस बच्चे की मौत कोरोना वायरस के चलते ही हुई है। टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल इस बच्चे की मौत का कारण बता पाने में असमर्थ है लेकिन इस बात की काफी संभावना है कि उसकी मौत कोरोना पॉजिवि होने के कारण हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी इस्राइल में ऐसा ही मामला सामने आया था, जब कोरोना पॉजिटिव महिला का बच्चा डिलीवरी के समय मृत पाया गया था। इस बच्चे के केस में भी सामने आया था कि वो भी गर्भ में कोरोना पॉजिटिव हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed