फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Denied visas UN officials, action after Secretary General Guterres comment

Israel: यूएन अफसरों को वीजा देने से इन्कार, नाराज इस्राइल ने महासचिव गुटेरस की टिप्पणी के बाद उठाया कदम

Thu, 26 Oct 2023 05:30 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 05:30 AM IST
सार

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने कहा कि हमास आतंकी संगठन नहीं, बल्कि वह आजादी के लिए लड़ रहा है। अपनी संसद में उन्होंने इस्राइल यात्रा रद्द करने के एलान के साथ गाजा में बमबारी रोकने को भी कहा।

विज्ञापन
Israel Denied visas UN officials, action after Secretary General Guterres comment
गिलाड एर्दन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास के खिलाफ इस्राइल की कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस की टिप्पणी से तनाव बढ़ गया है। नाराज इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को वीजा देने से इन्कार कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइली राजदूत गिलाड एर्दन ने कहा, लगता है कि गुटेरस इस्राइल पर हमास के हमले को उचित ठहरा रहे हैं। उन्हें हमारे क्षेत्र की असल स्थिति पता नहीं है। उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


इस बीच, गाजा पट्टी पर इस्राइली सेना की बमबारी जारी है। दक्षिणी गाजा के साथ ही लेबनान व सीरिया में भी कई ठिकानों पर इस्राइल ने बम बरसाए। एर्दन ने कहा, गुटेरस की टिप्पणियों के कारण हम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों को वीजा नहीं देंगे। हमने पहले ही मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स को वीजा देने से इन्कार किया है। एर्दन ने कहा, उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


गुटेरस ने आरोप नकारे
गुटेरस ने आरोप खारिज करते कहा, मैं अपने बयान को गलत ढंग से पेश किए जाने से स्तब्ध हूं, मानो मैं हमास के कृत्यों को सही ठहरा रहा हूं। मेरा मानना है, पीड़ितों व उनके परिवारों के सम्मान में रिकॉर्ड सही से स्थापित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास के साथ तुर्किये
तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने कहा कि हमास आतंकी संगठन नहीं, बल्कि वह आजादी के लिए लड़ रहा है। अपनी संसद में उन्होंने इस्राइल यात्रा रद्द करने के एलान के साथ गाजा में बमबारी रोकने को भी कहा।


दो नवंबर तक उड़ानें स्थगित : एअर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानों  का निलंबन दो नवंबर तक बढ़ा दिया है। एअर इंडिया ने निर्धारित उड़ानें सात अक्तूबर से ही निलंबित कर रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed