फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Defence Minsiter Yoav Gallant says hamas playing psychological games over hostages news and updates

Israel Hamas War: बंधकों के सहारे क्या है हमास का खेल, इस्राइल के रक्षा मंत्री ने किया पूरी साजिश का खुलासा

Mon, 30 Oct 2023 08:17 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 30 Oct 2023 08:17 AM IST
सार

गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किए हैं। इसके बाद इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि उनकी सरकार बंधकों की घर वापसी के लिए हर विकल्प अपनाएगी।

विज्ञापन
Israel Defence Minsiter Yoav Gallant says hamas playing psychological games over hostages news and updates
Israel Defence Forces - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को तीन हफ्तों से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच हमास ने अब तक इस्राइल से बंधक बनाकर गाजा में रखे गए लोगों को रिहा नहीं किया है। कतर की मध्यस्थता की बदौलत हमास ने अब तक सिर्फ चार बंधकों को ही छोड़ा है। वहीं, आगे बंधकों को छोड़ने के लिए इस्राइल के आगे कई शर्तें रख दी हैं। इस बीच इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने आरोप लगाया है कि हमास बंधकों के जरिए मनोवैज्ञानिक खेल खेलने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


क्या बोले इस्राइली रक्षा मंत्री?
गैलांट की ओर से इस्राइली बंधकों के परिजनों के लिए जारी बयान में कहा गया, "हमास की तरफ से जो कहानियां सामने आ रही हैं, वह उनका मनोवैज्ञानिक खेल है। वह उन सबका इस्तेमाल कर रहा है, जो हमारे करीबी हैं। वे दर्द को और दबाव को अच्छी तरह जानते हैं।"
विज्ञापन


बंधकों की रिहाई के लिए हमास ने रखी है शर्त
गौरतलब है कि हमास ने शनिवार को ही बंधकों की रिहाई के लिए अपनी मांग आगे रखी थी। गाजा में हमास के नेता याह्या सिनवर ने कहा था कि हमास इस्राइली जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों के बदले इस्राइल के साथ तुरंत बंधकों की अदला-बदली के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू सरकार के खिलाफ बंधकों के परिजन कर चुके हैं प्रदर्शन
गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों ने शनिवार को तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थी, जिसमें बंधकों की तस्वीर थी और लिखा था- उन्हें अभी घर लाओ। विरोध प्रदर्शन के बाद नेतन्याहू ने टीवी पर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बंधकों की घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। वे बंदियों को घर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली अधिकारी बंधकों की घर वापसी के लिए हर विकल्प अपनाएंगे। 


नेतन्याहू ने बताया था कि इस्राइली सेना ने गाजा में जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं। यह लड़ाई लंबी और कठिन होगी। नेतन्याहू ने तेल अवीव के किर्या में हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों के परिवार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए हर प्रयास किया जाएगा। हमास ने 200 से अधिक लोगों को बंधक बनाया है। इस्राइल ने हमले रोकने और बंधकों के बदले उसकी जेलों में बंद फलस्तीनियों को रिहा करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। लोगों को सुरक्षित घर लाने के लिए सब कुछ किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed