फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel defence minister says hamas arrested terrorists telling intresting things about attack

Israel: 'आत्मसमर्पण करने वाले हमास के आतंकी कर रहे दिलचस्प खुलासे', जानिए क्या बोले इस्राइल के रक्षा मंत्री

Tue, 12 Dec 2023 09:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Dec 2023 09:29 AM IST
सार

गैलांट ने कहा कि इस्राइली सेना ने हमास के मजबूत गढ़ों को चारों तरफ से घेर लिया है। सैंकड़ों हमास के आतंकी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिससे पता चलता है कि हमास में खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन
israel defence minister says hamas arrested terrorists telling intresting things about attack
कार्रवाई के दौरान इस्राइली सेना का सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट का कहना है कि हमास से लड़ाई तभी खत्म होगी, जब हमारा उद्देश्य पूरा हो जाएगा। रक्षा मंत्री ने दावा किया कि हमास की जो बटालियन बेहद खतरनाक मानी जाती थीं, वो जाबालिया और शेजैया बटालियन खत्म होने के कगार पर हैं। अमेरिका जो कह रहा है, हम उस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका ने अपील की है कि हमले में आम नागरिकों को नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


चारों तरफ से घिरे हमास के आतंकी
इस्राइली मीडिया के साथ बातचीत में इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि 'मेरा मानना है कि अगर हम हमास पर सैन्य दबाव बढ़ाएंगे तो बंधकों को लेकर होने वाली डील ज्यादा बेहतर मिलेगी और अगर डील बेहतर होगी तो हम उस पर विचार कर पाएंगे।' गैलांट ने कहा कि इस्राइली सेना ने हमास के मजबूत गढ़ों को चारों तरफ से घेर लिया है। सैंकड़ों हमास के आतंकी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिससे पता चलता है कि हमास में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन


दिलचस्प खुलासे कर रहे गिरफ्तार आतंकी
गैलांट ने कहा कि 'जो भी आत्मसमर्पण करेगा, उसकी जान बख्श दी जाएगी। साथ ही जिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया है, वह काफी दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। इनमें कई आतंकी वो भी हैं, जो 7 अक्तूबर के हमले में शामिल थे।' इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि 'हमास के चीफ याहया सिनवर या किसी भी अन्य शीर्ष कमांडर का भी वो ही हश्र होगा, जो अन्य आतंकियों का हो रहा है कि या तो आत्मसमर्पण करें या फिर मरने के लिए तैयार रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के 104 सैनिक लड़ाई में मारे गए
इस्राइली की आंतरिक खुफिया एजेंसी शिन बेत ने दावा किया है कि उन्होंने बीते महीने गाजा से 500 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इन आतंकियों से पूछताछ जारी है। कई आतंकियों को आम नागरिकों के रिहायशी इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। कई स्कूलों से गिरफ्तार किए गए हैं। इस्राइली सेना ने बताया है कि हमास के खिलाफ लड़ाई में अभी तक उसके 104 सैनिक मारे गए हैं। सात सैनिक सोमवार को मारे गए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed