फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel conducts targeted airstrikes on Houthi military infrastructure in Yemen World News

Israel Attacks: यमन में इस्राइल की जवाबी कार्रवाई, हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर किए हवाई हमले

Fri, 27 Dec 2024 06:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलेम Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 06:41 AM IST
सार

इस्राइल पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद इस्राइल ने यमन में हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। हमले को लेकर आईडीएफ ने बताया कि ये हमले प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख की मंजूरी से किए गए थे।

विज्ञापन
Israel conducts targeted airstrikes on Houthi military infrastructure in Yemen World News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली वायु सेना ने पश्चिमी तट और यमन के अंदरूनी हिस्सों में हूती सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को बताया कि ये हमले प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और जनरल स्टाफ के प्रमुख की मंजूरी से किए गए थे। इन हमलों में हौथी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसे वे अपनी सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। बता दें कि आईडीएफ द्वारा हूती के ठिकानों पर किए गए हमले में पश्चिमी तट पर अल-हुदैदाह, सलीफ और रास कनातिब बंदरगाह शामिल थे।
विज्ञापन


आईडीएफ ने दी जानकारी
आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोही शासन ने बार-बार इस्राइल पर हमले किए हैं, जिसमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल हैं। जिन स्थानों पर हमले किए गए उनमें सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हेज़्याज़ और रास कनातिब बिजलीघर शामिल हैं, जो हूतियों द्वारा सैन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आईडीएफ ने यह भी कहा कि हूती शासन ईरानी हथियारों की तस्करी और ईरानी अधिकारियों के प्रवेश के लिए इन सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही आईडीएफ ने चेतावनी दी कि हूतियों के हमले क्षेत्र और दुनिया भर में अस्थिरता फैला रहे हैं और इस्राइल किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


नेतन्याहू ने वीडियो के जरिए दी थी चेतावनी
हाल ही में हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले के बाद इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को एक वीडियो बयान में कहा हम हुथियों के खिलाफ बल, दृढ़ संकल्प और परिष्कार के साथ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed