फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel checkpost attacked in west bank six soldiers injured assailant killed

Israel: वेस्ट बैंक में इस्राइली सेना की चौकी पर हमला, छह सैनिक घायल, हमलावर ढेर

Tue, 04 Feb 2025 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Feb 2025 03:27 PM IST
सार

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब वेस्ट बैंक के जेनिन के पास इस्राइली सेना व्यापक अभियान चला रही है, जिसमें इस्राइली सैनिकों ने बुलडोजर से कई मकानों को नष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
israel checkpost attacked in west bank six soldiers injured assailant killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्ट बैंक में मंगलवार को इस्राइली कब्जे वाले इलाके में एक चेकपोस्ट पर हमला हुआ। इस हमले में छह इस्राइली सैनिक घायल हुए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। हमलावर को इस्राइली जवानों ने मौके पर ही ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना वेस्ट बैंक के तैसिर गांव की है, जहां इस्राइली सेना की चेकपोस्ट स्थित है। मंगलवार को एक हमलावर ने चेकपोस्ट पर गोलीबारी की। 
विज्ञापन


चेकपोस्ट पर हमलावर ने की गोलीबारी
चेकपोस्ट पर गोलीबारी में इस्राइली सेना के छह जवान घायल हुए हैं। घायलों में दो जवानों की हालत गंभीर है। वहीं सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मौके पर ही ढेर हो गया। हमास और छोटे इस्लामिक जिहादी समूहों ने इस हमले की सराहना की है। हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब वेस्ट बैंक के जेनिन के पास इस्राइली सेना व्यापक अभियान चला रही है, जिसमें इस्राइली सैनिकों ने बुलडोजर से कई मकानों को नष्ट कर दिया है। 
विज्ञापन


फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जेनिन में इस्राइली सेना के छापे की शुरुआत से अब तक इस्राइली गोलीबारी में कम से कम 20 फलस्तीनी मारे गए हैं। 7 अक्तूबर 2023 के हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से वेस्ट बैंक में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। हमलावर एम-16 असॉल्ट राइफल, दो मैग्जीन लेकर हमला करने पहुंचा था। हमले के वक्त चौकी पर इस्राइली सेना के 11 जवान तैनात थे। हमलावर ने सीधे चौकी पर आकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें जवानों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया। हमले के बाद जब हमलावर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था तो सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed