Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Benjamin Netanyahu said remain returned by Hamas are body parts of hostage previously retrieved in Gaza

Israel: बंधक के शव को लेकर हमास की 'धोखेबाजी' पर नेतन्याहू सख्त, बताया शांति समझौते का स्पष्ट उल्लंघन

Tue, 28 Oct 2025 05:08 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: लव गौर Updated Tue, 28 Oct 2025 05:08 PM IST
सार

Israel Hamas News: सोमवार रात को हमास की ओर से लौटाए गए एक बंधक के शव को बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमास द्वारा लौटाए गए बंधक के अवशेष, गाजा से पहले से प्राप्त बंधकों के शरीर के अंग हैं।

विज्ञापन
Israel Benjamin Netanyahu said remain returned by Hamas are body parts of hostage previously retrieved in Gaza
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की मध्यस्थता के बाद इस्राइल और गाजा में फलस्तीनी संगठन हमास के बीच शांति समझौते का पहला चरण जारी है। ऐसे में हमास ने सोमवार (27 अक्तूबर) को एक बंधक का शव इस्राइल को सौंपा। लेकिन अब बंधक के शव को लेकर इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


नए बंधक के अवशेष नहीं लौटाए?
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (28 अक्तूबर ) को कहा कि हमास की ओर से रात में लौटाए गए एक बंधक के अवशेष लगभग दो साल पहले गाजा में इस्राइल सैनिकों द्वारा बरामद किए गए एक बंधक के शरीर के अंग हैं।
विज्ञापन


16वें बंधक के शव का दावा
सोमवार को गाजा में युद्धविराम के बीच हमास ने एक बंधक का शव इस्राइल को सौंपा था। इस्राइल प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यकाल के अनुसार सेना को एक ताबूत प्राप्त हुआ, जिसमें 7 अक्तूबर 2023 के हमले के दौरान अगवा किए गए 28 में से 16वें बंधक का शव था। इसके बाद शव सैन्य सम्मान के साथ राष्ट्रीय फॉरेंसिक संस्थान भेजा गया। जिसके बाद अब शव के अवशेष को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताया
इस्राइल सेना ने तटीय क्षेत्र में दो साल के  इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान लगभग 51 बंधकों के शव बरामद किए। नेतन्याहू ने शवों के अंगों की वापसी को हमास द्वारा अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम समझौते का "स्पष्ट उल्लंघन" बताया है। बताया जा रहा है कि गाजा में अभी भी 13 बंधकों के शव हैं, और उन अवशेषों की धीमी गति से बरामदगी युद्धविराम के अगले चरणों को लागू करने में चुनौती पेश कर रही है।


जानबूझकर शवों की वापसी में देरी का आरोप
वहीं हमास ने कहा है कि वह गाजा में भारी तबाही के बीच शवों का पता लगाने के लिए संघर्ष कर रहा है। हमास ने कहा कि हम युद्धविराम समझौते के पहले चरण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द से जल्द सभी शव लौटाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि इस्राइल ने फलस्तीनी संगठन पर जानबूझकर शवों की वापसी में देरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed