{"_id":"5c8c3f3fbdec2214442472bb","slug":"israel-attacks-gaza-military-installations-targets-hundreds-of-bases","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल ने गाजा के सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए हमले, सौ ठिकानों को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल ने गाजा के सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए हमले, सौ ठिकानों को बनाया निशाना
Sat, 16 Mar 2019 05:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
तेल अवीव, इस्राइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइली शहर तेल अवीव पर हुए रॉकेट हमले की प्रतिक्रिया में इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी गाजा पट्टी में उग्रवादी ठिकानों पर एक के बाद एक कई हमले किए हैं। करीब सौ ठिकानों को निशाना बनाने की इस कार्रवाई के बाद ऐसा लग रहा है कि गाजा और इस्राइल के बीच हिंसा एक बार फिर भड़क सकती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात गाजा क्षेत्र से 2014 के बाद पहली बार तेल अवीव को निशाना बनाया गया था। हालांकि इस हमले से किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। इस हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सैन्य प्रमुख के साथ और अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक के तुरंत बाद इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने गाजा को निशाना बनाया। इस्राइल की सेना के मुताबिक वह गाजा के ‘आतंकी ठिकानों’ को निशाना बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। फलस्तीन के मीडिया ने कहा कि सत्तारूढ़ हमास समूह के नौसैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
इस्राइली सेना ने कहा, ‘लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और अन्य आईडीएफ विमानों ने रात में आतंकी संगठन हमास के करीब 100 ठिकानों को निशाना बनाया। यह हमला हमास के उस कार्यालय परिसर में भी किया गया जहां से वह अधिकृत वेस्ट बैंक में अपने आतंकी अभियान चलाता है। हमास और इसके सहयोगी इस्लामिक जिहाद से जुड़े हुए 40 ठिकानों को पूरे गाजा में निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन