फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel army five units accused of human rights violation us ask for ceasefire

US: इस्राइली सेना की पांच यूनिट्स पर लगे मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर का दबाव

Tue, 30 Apr 2024 09:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 30 Apr 2024 09:05 AM IST
सार

गाजा पर हमले के बाद इस्राइली सेना का सैन्य आचरण जांच के दायरे में आ गया है। गाजा पर हमले में अभी तक 34,500 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Israel army five units accused of human rights violation us ask for ceasefire
इस्राइल सेना - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली सेना की पांच यूनिट्स पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगे हैं और ये आरोप अमेरिका ने लगाए हैं। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को बताया कि इस्राइली सेना की पांच यूनिट्स मानवाधिकार उल्लंघन की जिम्मेदार पाई गई हैं। मानवाधिकार उल्लंघन की ये घटनाएं 7 अक्तूबर को हुए हमले से पहले की हैं और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं गाजा पट्टी के बाहर की बताई गई हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने दी जानकारी
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस्राइली सेना की जिन पांच यूनिट्स पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगे हैं, उनमें से चार ने उल्लंघनों को प्रभावी ढंग से ठीक भी कर लिया है। पांचवीं यूनिट्स को लेकर अमेरिका की सरकार इस्राइली सरकार से बात कर रही है। वेदांत पटेल ने कहा कि हालांकि इससे अमेरिकी हथियारों की बिक्री प्रभावित नहीं होगी। पटेल ने ये बताने से इनकार कर दिया कि मानवाधिकार उल्लंघन कैसे किया गया और इस्राइली सेना की कौन-कौन सी यूनिट इसमें शामिल हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका सैन्य मदद पर लगा सकता है रोक 
गाजा पर हमले के बाद इस्राइली सेना का सैन्य आचरण जांच के दायरे में आ गया है। गाजा पर हमले में अभी तक 34,500 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस्राइल के हमले में गाजा पट्टी पूरी तरह से तबाह हो चुकी है और अब वहां अकाल आने की आशंका है। दरअसल अमेरिका में लीही लॉ लागू हैं, जिन्हें साल 1990 में तत्कालीन सीनेटर पैट्रिक लीही ने तैयार किया था। इन नियमों के तहत जो सेना मानवाधिकारों का उल्लंघन करती है, उन्हें अमेरिका सैन्य मदद नहीं दे सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर का दबाव
इस्राइल ने फलस्तीन के रफाह शहर पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 20 लोग मारे गए। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल पर सीजफायर का दबाव बनाया है। हालांकि इस्राइल ने बिना बंधकों की रिहाई के सीजफायर करने से इनकार कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed