फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamic State group claims responsibility for deadly Kabul hotel attack

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान में हुए हमले की जिम्मेदारी आईएस गुट ने ली, अमेरिका ने की निंदा

Wed, 14 Dec 2022 01:59 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Dec 2022 01:59 AM IST
सार

काबुल पुलिस प्रमुख के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि हमला कई घंटों तक चला, जिसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। हमले की जिम्मेदारी मंगलवार को तालिबान के प्रतिद्वंद्वी आईएस गुट ने ली है।

विज्ञापन
Islamic State group claims responsibility for deadly Kabul hotel attack
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में होटल पर हमला। - फोटो : Twitter@AbdulhaqOmeri

विस्तार

अफगानिस्तान की राजधानी में एक होटल में हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। इस हमले में तीनों हमलावर मारे गए और होटल में कम से कम दो मेहमान घायल हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक, काबुल स्थित लोंगन होटल में 10 मंजिला इमारत से धुएं का गुबार उठता दिख रहा था। 

विज्ञापन


काबुल पुलिस प्रमुख के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि हमला कई घंटों तक चला, जिसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। हमले की जिम्मेदारी मंगलवार को तालिबान के प्रतिद्वंद्वी आईएस गुट ने ली है। उसने आतंकी टेलीग्राम चैनलों में से एक पर बयान दिया कि समूह से जुड़े दो सदस्यों ने होटल को निशाना बनाया जिसका इस्तेमाल अक्सर राजनयिक करते हैं। मृतकों को लेकर तालिबान और आईएस के बयानों में एकरूपता नहीं थी। तालिबान ने कहा तीन आतंकी मारे गए हैं जबकि आईएस ने कहा उसके दो लड़ाकों ने हमला किया था। 
विज्ञापन


अमेरिका ने की निंदा
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने काबुल में सोमवार को हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, तालिबान को चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए की गई अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करे। प्राइस ने कहा, अफगानिस्तानी लोग लंबे समय से हिंसा के शिकार होते रहे हैं, इसकी हम निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed