फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamic State claims responsibility for sri lanka serial blast

आईएस ने वीडियो जारी कर कहा- श्रीलंका विस्फोट न्यूजीलैंड मस्जिद हमले का बदला

Wed, 24 Apr 2019 07:32 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Apr 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Islamic State claims responsibility for sri lanka serial blast
श्रीलंका धमाका

श्रीलंका आतंकी हमले के करीब 56 घंटे बाद आतंकी संगठन आईएस ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने सभी आठों हमलावरों का वीडियो जारी किया है। इसमें हमलावर बगदादी की कसम खाकर न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हुए हमलों का बदला लेने की बात कर रहे हैं। वीडियो में सभी हमलावर आईएस की ड्रेस में दिख रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले श्रीलंका के रक्षा मंत्री ने भी कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि क्राइस्टचर्च का बदला लेने के लिए श्रीलंका के चर्चों और होटलों में धमाके किए गए। स्थानीय संगठन तौहीद जमात ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। बिना विदेशी नेटवर्क की मदद से इसे अंजाम नहीं दिया जा सकता था। गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में एक सनकी शख्स के हमले में 50 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


हमले में मरने वालों की संख्या 321 पहुंच गई है। इनमें 10 भारतीय समेत 38 विदेशी हैं। 45 बच्चे भी मारे गए हैं। हमले में जख्मी 500 लोगों में 30 विदेशी हैं। पुलिस करीब 40 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीरिया के एक नागरिक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अखबार डेली मिरर के मुताबिक जांच में पता चला है कि एक जगह नकाबपोश महिला आतंकी ने भी हमला किया। इसे देखते हुए श्रीलंका सरकार बुर्के पर बैन लगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा सरकार मदरसों को सख्ती के साथ नियंत्रित भी करेगी। कट्टर मदरसों को बैन किया गया है। स्थानीय मुस्लिम कम्युनिटी ने कहा है कि वो सरकार के फैसले के साथ हैं। 

श्रीलंका में पहली बार हुआ सामूहिक अंतिम संस्कार 

मीडिया रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि डेमाटागोडा में हुए सुसाइड हमले में कई महिला शामिल थीं। घर में रेड दौरान हुए आठवें विस्फोट में तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे। 
मुस्लिम परिवार घरों के बाहर तख्तियां लगा इस घिनौने हमले की निंदा कर रहे हैं। इन तख्तियों पर लिखा है कि हम सभी दुखी हैं। हम सब टूट चुके हैं। हम सब एक साथ खड़े हैं।

जांच में खुलासा- आत्मघाती हमले में एक से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं

Islamic State claims responsibility for sri lanka serial blast
श्रीलंका बम धमाकों के बाद रोते-बिलखते लोग - फोटो : PTI
  • ईस्टर हमले के बाद सरकार ने दो दिन के लिए देशभर के सभी स्कूल बंद कर दिए थे। अब 28 अप्रैल तक देशभर के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 
  • इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में सुबह साढ़े आठ बजे 3 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान श्रीलंका में मौजूद दूतावासों ने अपने झंडे झुका दिए।
  • कोलंबो में मसालों के एक मुस्लिम कारोबारी के दो बेटों ने शांगरी-ला और सिनमन ग्रांड होटलों में नाश्ते की कतार में खुद को उड़ा लिया था। इनके नाम अभी उजागर नहीं किए गए हैं।
  • मामले में अब तक 40 लोग पकड़े गए हैं। इनमें से 26 लोगों पर मामले दर्ज कर जांच की जा रही है, सीआईडी पूछताछ कर रही है। 9 लोगों को कोर्ट में पेश किया गया है। ये सभी एक फैक्ट्री में काम करते थे। इस फैक्ट्री का मालिक भी सुसाइड बॉम्बर था।

33 देशों में लौटे पांच हजार लड़ाके जिंदा बम बन चुके

अमेरिका के थिंक टैंक सौफन सेंटर के अनुसार सीरिया और इराक में आईएस की पकड़ ढीली होने के बाद करीब 5,600 आईएस लड़ाके अपने देश लौट आए हैं। ये लड़ाके 33 देशों में लौटे हैं। ये आईएस नेतृत्व से संपर्क में हैं और इन्हें अपने स्तर में जहां संभव हो, वहां आतंकी हमले के लिए उकसाया जा रहा है। ये खतरनाक स्थिति है। ये लड़ाके चलते-फिरते बम हैं, जो कहीं भी फट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed