फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamic Shariah court in Indonesia Aceh province sentences 2 men to public caning over physical act

Indonesia: समलैंगिक जोड़े को सरेआम 80 कोड़े मारने की सजा, इंडोनेशिया की शरिया अदालत का फैसला

Mon, 11 Aug 2025 03:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 11 Aug 2025 03:43 PM IST
सार

अकेह को मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक रूढ़िवादी माना जाता है और यह एकमात्र राज्य है जहां इस्लामी शरिया कानून लागू है। सोमवार को अकेह की शरिया अदालत द्वारा दिया गया फैसला, समलैंगिकता के लिए सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा का पांचवां मामला है।

विज्ञापन
Islamic Shariah court in Indonesia Aceh province sentences 2 men to public caning over physical act
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इंडोनेशिया के रूढ़िवादी अकेह प्रांत में एक शरिया अदालत ने समलैंगिक जोड़े को सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई। सजा के तहत दोनों पुरुषों को यौन कृत्य में शामिल होने के लिए 80-80 कोड़े मारे जाएंगे। अकेह में शरिया कानून लागू है और समलैंगिक संबंधों की इजाजत नहीं है। अकेह की इस्लामी धार्मिक पुलिस ने आरोपी जोड़े को यौन कृत्य करते हुए पकड़ा और अब शरिया अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है। अकेह की राजधानी बांदा में स्थित इस्लामी शरिया अदालत ने बंद दरवाजों के पीछे सुनवाई की। अगर मामला व्याभिचार से जुड़ा है तो शरिया अदालत को अधिकार है कि वह सुनवाई में लोगों की पहुंच को सीमित कर सकती है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 और 21 साल के दो पुरुषों को अप्रैल में गिरफ़्तार किया गया था। दोनों बांदा के एक सार्वजनिक पार्क के शौचालय में साथ जाते देखे गए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी इस्लामी धार्मिक पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शौचालय का दरवाजा तोड़ा तो कथित तौर पर दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में बाढ़ की तबाही, भूस्खलन में नौ लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेह को मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया के अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक रूढ़िवादी माना जाता है और यह एकमात्र राज्य है जहां इस्लामी शरिया कानून लागू है। सोमवार को अकेह की शरिया अदालत द्वारा दिया गया फैसला, समलैंगिकता के लिए सार्वजनिक रूप से कोड़े मारने की सजा का पांचवां मामला है। साल 2015 में अकेह में इस्लामी कानून लागू किए गए थे। इस्लामी कानून लागू करने के लिए अकेह में लंबे समय तक अलगाववादी विद्रोह हुआ। इस विद्रोह को खत्म करने के लिए  इंडोनेशिया की सरकार ने अकेह को इस्लामी कानून लागू करने की रियायत दी थी। इंडोनेशिया में राष्ट्रीय आपराधिक संहिता लागू है और यह समलैंगिकता को नियंत्रित नहीं करती है, लेकिन केंद्र सरकार के पास अकेह में शरिया कानून को रद्द करने का अधिकार नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed