{"_id":"5e0a68298ebc3e87bc06a05f","slug":"islamic-scholars-object-to-human-milk-bank-plan-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: मानव दूध बैंक पर इस्लामी विद्वानों को आपत्ति, दिया शादी का हवाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: मानव दूध बैंक पर इस्लामी विद्वानों को आपत्ति, दिया शादी का हवाला
Tue, 31 Dec 2019 04:03 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने धार्मिक विवाद को देखते हुए मानव दूध बैंक तैयार करने की योजना पर फिलहाल रोक लगा दी है। योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों को दूध उपलब्ध कराना है, जो मां के दूध से वंचित रहते हैं। इस्लामी विद्वानों ने इसका यह कहते हुए विरोध किया कि इससे एक ही महिला का दूध पीने वाले लड़के-लड़कियों के बीच शादी को लेकर खतरा पैदा होता है जो कि इस्लाम में ‘हराम’ है।
विज्ञापन
बांग्लादेश का सरकारी इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एंड मदर हेल्थ (आईसीएमएच) इस बैंक की शुरुआत करने वाला था। जब यह योजना सार्वजनिक की गई तो इस्लामी विद्वानों ने विरोध किया और कानूनी नोटिस भेज दिया। विद्वानों का दावा है कि इससे कानूनी और धार्मिक उलझनें पैदा होगी।
विज्ञापन
इस्लाम आंदोलन बांग्लादेश के संयुक्त महासचिव और नैशनल उलेमा मशाइक आइम्मा काउंसिल के महासचिव गाजी अतुर रहमान ने कहा कि आईसीएमएच को इस संवेदनशील परियोजना को शुरू करने से पहले इस्लामिक नेताओं से संपर्क करना चाहिए था।
विज्ञापन