फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamabad high court ready to hear petition of Pakistan ex pm nawaz sharif in corruption case

भ्रष्टाचार केस में नवाज शरीफ की याचिका सुनने को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय तैयार

Tue, 25 Aug 2020 12:41 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Islamabad high court ready to hear petition of Pakistan ex pm nawaz sharif in corruption case
Ex-Pakistan PM Nawaz Sharif - फोटो : Twitter
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की 1 सितंबर को एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले के खिलाफ अपील सुनने के लिए तैयार हो गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत शरीफ की बेटी मरियम और दामाद कैप्टन मुहम्मद सफदर की भी अपील पर अदालत सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


इस्लामाबाद हाईकोर्ट 19 सितंबर, 2018 को अपील की अंतिम सुनवाई के बाद करीब दो साल के अंतराल से मामले में सुनवाई करने जा रहा है। अदालत के रजिस्ट्रार द्वारा जारी सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति अमीर फारूक और न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी की विशेष पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन



पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने एवेनफील्ड मामले में शरीफ, मरियम और सफदर को मिली 10 साल, सात साल और एक साल की जेल की सजा को निलंबित कर दिया था। बाद में, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था, जिसने निलंबन को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत 1 सितंबर को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में अपनी सजा के खिलाफ दायर नवाज की अपील पर सुनवाई करने के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed