फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISIS-K reacts to Russia action decade ago terrorists have close ties with Afghanistan Russia terror Attack

Russia: रूस के एक दशक पहले के ‘एक्शन पर रिएक्शन’ दे रहा आईएस-के, आतंकियों का अफगानिस्तान से करीबी संबंध

Sun, 24 Mar 2024 06:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2024 06:39 AM IST
सार

इस्लामिक स्टेट की न्यूज एजेंसी अमाक ने टेलीग्राम पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये पुतिन के इस्लाम विरोधी कर्मों का नतीजा है। ईरान, सीरिया और तुर्किये जैसे मुस्लिम देशों के करीबी सहयोगी रूस पर आतंकी हमला चौंकाने वाला जरूर है।

विज्ञापन
ISIS-K reacts to Russia action decade ago terrorists have close ties with Afghanistan Russia terror Attack
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया-खुरासान (आईएसआईएस-के या आईएसके) वो संगठन है, जिसने रूस की राजधानी मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल पर हमले की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका ने भी अपने खुफिया नेटवर्क का हवाला देते हुए दावा किया है कि हमला आईएसके ने ही किया है।

विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट की न्यूज एजेंसी अमाक ने टेलीग्राम पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि ये पुतिन के इस्लाम विरोधी कर्मों का नतीजा है। ईरान, सीरिया और तुर्किये जैसे मुस्लिम देशों के करीबी सहयोगी रूस पर आतंकी हमला चौंकाने वाला जरूर है। क्योंकि, ज्यादातर इस्लामी आतंकी संगठनों के लिए अमेरिका सबसे बड़ा दुश्मन है। विशेषज्ञ आईएसके के मॉस्को पर हमले को करीब एक दशक पहले हुए रूसी एक्शन का रिएक्शन मान रहे हैं। आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल अफगानिस्तान से संचालित हो रहा है। इसके लड़ाकों में अफगानिस्तान के अलावा तुर्कमेनिस्तान, ताजिकिस्तान व इराक के लड़ाके शामिल हैं। आईएसआईएस के मुख्य मॉड्यूल के खत्म होने के बाद इसका भी विस्तार रुक गया था।

विज्ञापन

रूस पर क्यों किया हमला
यह बड़ा सवाल है। इसका सीधा जवाब अतीत में मिलता है। 2012-13 में जब आईएसआईएस इराक और सीरिया में विस्तार कर रहा था। तब रूसी राष्ट्रपति के एक फैसले ने आईएसआईएस की कमर तोड़ दी। पुतिन ने 2015 में सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-अशद का साथ देने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से बना रहे थे योजना
सुरक्षा परामर्श फर्म सौफान ग्रुप के मुताबिक आईएसके कई वर्षों से अमेरिका और रूस पर हमले की योजना बना रहा है। आतंकी समूह पुतिन को मुस्लिम विरोधी मानता है। पुतिन के चलते खत्म हुआ आईएस पुतिन के बशर-अल-असद का साथ देने से आईएस को एक तरफ से अमेरिका और एक तरफ रूसी हमलों का सामना करना पड़ा और कुछ ही दिनों में यह आतंकी संगठन खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed