{"_id":"57b04e614f1c1b4f446eae16","slug":"isis-jihadi-brides-life-become-hell","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर पति के लालच ने मरवाया, IS के लिए ब्रिटेन से भागीं महिलाओं की जिंदगी नरक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुंदर पति के लालच ने मरवाया, IS के लिए ब्रिटेन से भागीं महिलाओं की जिंदगी नरक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 14 Aug 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों को जन्नत और बाहत्तर हूरों का लालच देकर अब तक संगठन का हिस्सा बनाया जाता है, लेकिन अब महिलाओं को भी सुंदर पति का लालच उन्हें आतंकियों के गढ़ में खीच रहा है। पिछले साल दर्जन भर में ब्रिटिश महिलाओं ने आतंकी संगठन आईएस ज्वाइन किया। इसके लिए महिलाओं ने ब्रिटेन से रक्का तक का सफर तय किया। हैरानी की बात यह है कि इन महिलाओं ने यह जानते हुए आतंकी संगठन का हिस्सा बनना तय किया कि संगठन में महिलाओं की भूमिक सिवाय पत्नी और मां बनने के कुछ है नहीं।
विज्ञापन
उधर, आईएस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि आईएस के चंगुल में फंसी महिलाएं भाग भी नहीं सकती हैं। सूत्रों की मानें तो सेना के हवाई हमलों की चपेट में आकर आईएम में शामिल हुई 17 वर्षीय कदीजा सुल्तान की मौत हो गई।
विज्ञापन
मीडिया खबरों के मुताबिक कदीजा सुल्ताना के घरवालों ने बताया कि उनके बेटी का अब आईएस से मोहभंग हो गया है। वह पिछले साल अमीरा अब्बास और शमीना बेगम के साथ इस्लामिक स्टेट में शामिल होने पहुंची थी। तीन सहेलियां ईस्टर की छुट्टियां मनाने की बात कहकर घर से निकली थीं। लेकिन तीनो आईएस के गढ़ रक्का पहुंच गईं और आतंकियों से शादी कर ली। उन तीनों को 56 महिलाओं के उस ग्रुप में रखा गया जो ब्रिटेन आईएस में शामिल होने पहुंची थीं।
विज्ञापन
तीनों लड़कियों के पारिवारिक वकील ने बताया कि शमीना और अमीरा अब भी जिंदा हैं। कदीजा आतंकी गुट से निकलकर भागना चाहती थी, लेकिन ऑस्ट्रिया की एक जिहादी महिला को सरेआम पीटकर हत्या कर दी गई, जिसे देखकर उसने कदम पीछे खींच लिए। वो वहुत डरी हुई थी। उसने पिछले नवंबर में अपनी बहन से फोन पर आपबीती बताई। लेकिन आईएस में पांच महीने के भीतर ही वह रूस के द्वारा किए गए हवाई हमले में मारी गई।