Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Is Alice Huang Chinese spy or not US Department of Justice no-conclusion-allegations-jensen-huang Nvidia case

एलिस हुआंग चीनी जासूस हैं या नहीं?: अब तक तय नहीं कर पाया अमेरिकी न्याय विभाग, एनवीडिया मामले पर कही ये बात

Fri, 13 Nov 2026 08:04 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 08:04 AM IST
सार

अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट किया है कि एलिस हुआंग के चीनी जासूस होने के आरोपों पर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने ये बात कही। इस बीच, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की ओर से एनवीडिया के एडवांस चिप चीन भेजे जाने की आशंका की जांच जारी है।

विज्ञापन
Is Alice Huang Chinese spy or not US Department of Justice no-conclusion-allegations-jensen-huang Nvidia case
एनवीडिया विवाद में सामने आया नया बयान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग से कथित संबंधों को लेकर चर्चा में आईं एलिस हुआंग के चीनी जासूस होने के आरोपों पर अमेरिकी न्याय विभाग ने अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने गुरुवार को कहा कि जांच में अभी यह स्थापित नहीं हुआ है कि एलिस चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं या नहीं।
विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्लांश से एलिस हुआंग पर लगे चीनी जासूस होने के आरोपों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई दावा नहीं किया है। ब्लांश ने कहा कि न्याय विभाग, वह खुद या एफबीआई निदेशक काश पटेल ने एलिस हुआंग की भूमिका को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि एलिस चीनी सरकार की ओर से काम कर रही थीं या नहीं।
विज्ञापन


मेगास्पीड की गतिविधियों की जांच जारी
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने बताया कि न्याय विभाग सिंगापुर की डेटा कंपनी मेगास्पीड की गतिविधियों की जांच कर रहा है। यह जांच अमेरिकी वाणिज्य विभाग के साथ मिलकर की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि कंपनी एनवीडिया के एडवांस चिप खरीदकर उन्हें आगे चीन भेज रही थी। ब्लांश ने कहा कि उन्हें इस मामले की जांच करने की वाणिज्य विभाग की क्षमता को लेकर कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित मेगास्पीड से जुड़ी एक कारोबारी हैं। इससे पहले आई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि चीनी खुफिया एजेंसियों से संभावित संबंधों के कारण अमेरिकी खुफिया एजेंसियां उन पर नजर रख रही थीं। हालांकि, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के ताजा बयान से साफ है कि इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

जेनसन हुआंग के रिश्तों को लेकर भी चर्चा
यह मामला एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के निजी रिश्तों को लेकर सामने आई खबरों के बाद और चर्चा में आया है। रिपोर्टों में एलिस हुआंग के अलावा एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी उनके कथित संबंधों का दावा किया गया था।

इन खुलासों के बाद कंपनी के कारोबार और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठने लगे हैं। खास तौर पर चीन को एडवांस एआई चिप के निर्यात और संवेदनशील तकनीकी जानकारी तक संभावित पहुंच को लेकर चिंता जताई जा रही है।

अमेरिकी संसद की समितियों के सामने गवाही दे सकते हैं हुआंग
वहीं, एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग से अमेरिकी संसद की समितियां पूछताछ कर सकती हैं। सीएनएन के मुताबिक, रिपब्लिकन सांसद बंद कमरे में हुआंग का बयान दर्ज कराना चाहते हैं। इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा सकती है कि क्या चीनी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी तक पहुंच मिली थी और क्या कंपनी की गतिविधियों का अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई असर पड़ा।


33 साल बाद एनवीडिया से अलग हुए जेनसन
जेनसन हुआंग ने एनवीडिया में 33 साल तक काम करने के बाद सीईओ पद छोड़ दिया है। उनके जाने के बाद कंपनी की वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी अब स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed