फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ireland is first EU country to re-enter coronavirus lockdown but keeps schools open

Coronavirus in World: यूरोपीय देशों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले, आयरलैंड और वेल्स ने लगाया दोबारा लॉकडाउन

Tue, 20 Oct 2020 02:05 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ireland is first EU country to re-enter coronavirus lockdown but keeps schools open
आयरलैंड में फिर से लॉकडाउन लागू (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

यूरोपीय देशों में इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। इसके चलते यूरोपीय देश संक्रमण को रोकने के लिए सख्ती बरत रहे हैं। आयरलैंड ने कोरोना संक्रमण पर को नियंत्रण में लाने के लिए फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। इसी के साथ आयरलैंड फिर से लॉकडाउन लागू करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। इसके बाद वेल्स ने भी 14 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है।

विज्ञापन


पाबंदियों का दूसरा दौर 
आयरलैंड में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामले देख वहां के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शनिवार को लॉकडाउन की सिफारिश की थी। इसके बाद आयरलैंड सरकार ने छह हफ्ते के लिए बेहद कड़ी शर्तों के साथ लॉकडाउन लागू किया है। यह बुधवार की मध्यरात्रि से लागू होगा। इस लॉकडाउन के बाद आयरलैंड उच्चतम कोरोना वायरस चेतावनी के पांचवें चरण में पहुंच गया है। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान स्कूलों और शिशु घरों (क्रेच) को खुले रखने की अनुमति दी गई है। साथ ही कुलीन स्तर के खेल जारी रह सकते हैं, लेकिन गैर-जरूरी सेवाएं समेत सैलून बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 

शादी में छह लोग ही जा सकेंगे 
आयरलैंड में लॉकडाउन के दौरान शव यात्रा और अंत्येष्टि क्रिया में 10 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी गई है। वहीं शादी में कुल छह लोग ही शामिल हो सकेंगे। लॉकडाउन के लिए जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया कि एक दिसंबर तक लोगों के बड़े पैमाने पर इकट्ठा होने पर रोक रहेगी। ज्यादातर बिजनेस बंद रहेंगे। लोगों को घर के करीब पांच किलोमीटर के दायरे में ही निकलने की छूट होगी। बता दें कि आयरलैंड में कोरोना से अब तक 50,993 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इससे 1,852 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।    

वेल्स में 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन 
ब्रिटेन में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेल्स ने सोमवार को 14 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है। यह शुक्रवार से प्रभावी होगा। महामारी के चरम पर होने के दौरान वायरस की रोकथाम के मद्देनजर पूरे ब्रिटेन में लागू रहे सख्त प्रतिबंधों की तरह ही वेल्स में किए जाने वाले ये अस्थायी उपाय नौ नवंबर तक प्रभावी रहेंगे।

 

घर में बंद रहेंगे लोग 

लॉकडाउन के दौरान अधिकतर कारोबार बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों को घर में रहने के लिए कहा गया है। गैर-जरूरी दुकानें, पर्यटन और आतिथ्य कारोबार भी बंद रहेंगे।

 इससे पहले इजरायल ने भी पाबंदियों के दूसरे दौर में लॉकडाउन का ऐलान किया था।  बता दें कि दुनिया भर में कोरोना से अब तक चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 11.24 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 30,399,133 से अधिक लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed