फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iraqi security officials says US forces shoot down armed drone over Baghdad embassy

इराक: अमेरिकी सेना ने बगदाद दूतावास पर सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया, सुरक्षा अधिकारियों ने की पुष्टि

Tue, 06 Jul 2021 08:17 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Jul 2021 08:17 AM IST
सार

  • अमेरिकी सेना ने सोमवार रात बगदाद में अपने दूतावास के ऊपर एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया, इराक के सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
  • इराक में अमेरिकी बलों पर हमले बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 47 हमले किए जा चुके हैं, जिनमें से छह ड्रोन से किए गए।

विज्ञापन
Iraqi security officials says US forces shoot down armed drone over Baghdad embassy
ड्रोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि देश के पश्चिम में अमेरिकी सैनिकों के एक बेस हाउसिंग पर रॉकेट हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिकी बलों ने सोमवार रात बगदाद में अपने दूतावास के ऊपर एक सशस्त्र ड्रोन को मार गिराया। इराकी सैन्य बलों ने इसकी पुष्टि की है कि बगदाद में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने दूतावास के ऊपर मंडरा रहे विस्फोटकों लैस ड्रोन को मार गिराया।

विज्ञापन

 

इराक में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक यहां अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर 47 हमले हो चुके हैं, जहां 2,500 अमेरिकी सैनिकों को जिहादी इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। अमेरिकी हितों पर जो हमले अब तक हुए हैं, उनमें से छह ड्रोन हमले शामिल रहे, जो गठबंधन सेना के लिए चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन


चुनौती बने ड्रोन हमले
ड्रोन आसानी से पकड़ में नहीं आते और कई बार एयर डिफेंस सिस्टम से भी बच निकलते हैं। ऐसे में सुरक्षा बलों में इसे लेकर चिंता बनी रहती है। इस साल अप्रैल में भी विस्फोटकों से भरे एक ड्रोन से गठबंधन सेना के इराक मुख्यालय पर हमला किया गया था, जो इराक के कुर्दिश इलाके में है। इसके अगले ही महीने विस्फोटकों से भरे एक ड्रोन से अमेरिकी सैनिकों के ऐन अल-असद एयरबेस पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में 9 जून को विस्फोटकों से लदे तीन ड्रोन से बगदाद हवाईअड्डे को निशाना बनाया, जहां अमेरिकी सैनिक भी तैनात हैं। एक को इराकी सेना ने मार गिराया था। ड्रोन हमलों को लेकर चिंतित अमेरिका ने हाल ही में इराक स्थित अपने ठिकानों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों के बारे में सूचना देने वालों के लिए 30 डॉलर का इनाम देने की पेशकश भी की है।


 

गठबंधन सेना की ओर से यह भी कहा गया है कि सोमवार को वेस्टर्न डेजर्ट स्थित इराकी एयरबेस पर तीन रॉकेट्स से हमले किए गए, जहां अमेरिकी सैनिक हैं।

बता दें कि इससे पहले रविवार को पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के आवास पर देर रात रॉकेट से हमला हुआ था और उन पर आसपास के इलाकों से रॉकेट दागे गए थे। हालांकि इस रॉकेट हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई। सीरिया के पूर्वी प्रांत दीर अल-जौर में अल-उमर मैदान पर दो रॉकेट दागे गए थे। अमेरिका समर्थित और कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के प्रवक्ता सियामेंद अली ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रॉकेट कहां से दागे गए। फिलहाल इस मामले में अमेरिकी सेना ने कोई जबाव नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed