फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iraqi man who carried out several Quran burnings in Sweden has died, News in hindi

Sweden: कुरान जलाने वाले इराकी शख्स की मौत, स्टॉकहोम में गोली मारकर की गई हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 03:55 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2025 03:55 PM IST
सार

स्वीडन में कुरान की प्रतियां जलाने के मामले में चर्चित ईसाई शरणार्थी सलवान मोमिका की मौत हो गई है। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी दावा किया जा रहा था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Iraqi man who carried out several Quran burnings in Sweden has died, News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

स्वीडन में कुरान की कई प्रतियां जलाने वाले इराकी व्यक्ति की मौत हो गई है, स्टॉकहोम के एक न्यायाधीश ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्वीडिश मीडिया ने बताया कि वह पास के शहर में हुई गोलीबारी में मारा गया। 38 वर्षीय सलवान मोमिका ने 2023 में स्वीडन में इस्लाम की पवित्र पुस्तक को जलाने और अपवित्र करने की कई घटनाएं कीं। कुरान जलाने के वीडियो को दुनिया भर में वायरल हुआ और कई मुस्लिम देशों में इसके प्रति गुस्सा देखने को मिली, जिससे कई जगहों पर दंगे हुए।
विज्ञापन


गुरुवार को एक मुकदमे में सुनाया जाना था फैसला
स्टॉकहोम जिला न्यायालय ने कहा कि गुरुवार को एक मुकदमे में फैसला सुनाया जाना था जिसमें मोमिका एक प्रतिवादी था, इसलिए उसे स्थगित कर दिया गया क्योंकि प्रतिवादियों में से एक की मृत्यु हो गई थी। न्यायालय के एक न्यायाधीश गोरान लुंडाहल ने पुष्टि की कि मृतक मोमिका था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मोमिका की मृत्यु कब और कैसे हुई। मोमिका और एक सह-प्रतिवादी पर स्टॉकहोम की अदालत में नस्लीय घृणा भड़काने का आरोप लगाया गया क्योंकि उन्होंने कुरान जलाने के संबंध में बयान दिए थे। गुरुवार सुबह फैसला सुनाया जाना था।
विज्ञापन


सोडरतालजे में बुधवार रात हुई गोलीबारी
पुलिस ने बताया कि उन्हें स्टॉकहोम के पास सोडरतालजे में बुधवार रात को गोलीबारी की सूचना मिली थी और उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसके शरीर पर गोली लगी थी। थोड़ी देर बाद में उसकी मौत हो गई और हत्या की प्रारंभिक जांच शुरू की गई। प्रसारक एसवीटी ने सूत्रों का नाम लिए बिना बताया कि मृतक सलवान मोमिका था। उन्होंने आगे बताया कि मोमिका 2018 में इराक से स्वीडन आया थी और उसे 2021 में तीन साल का निवास परमिट दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कई लोगों को किया गया गिरफ्तार
अभियोजक रासमस ओमान ने स्वीडिश समाचार एजेंसी टीटी को बताया कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कुरान जलाने के मामले में सलवान मोमिका ने तर्क दिया कि उनके विरोध प्रदर्शन का लक्ष्य मुस्लिम लोगों को नहीं बल्कि इस्लाम धर्म को बनाना था। उसने तर्क दिया कि वे स्वीडन की आबादी को कुरान के संदेशों से बचाना चाहते थे। स्वीडिश पुलिस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए उनके प्रदर्शनों की अनुमति दी, जबकि उनके खिलाफ आरोप दायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed