फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iraqi court issued warrant against donald trump

ईरानी जनरल सुलेमानी की हत्या में इराकी कोर्ट ने ट्रंप के खिलाफ जारी किया वारंट

Fri, 08 Jan 2021 03:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बगदाद।
एजेंसी, बगदाद। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 03:47 AM IST
विज्ञापन
Iraqi court issued warrant against donald trump
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

खाड़ी देश इराक की एक अदालत ने ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के मामले में अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ वारंट जारी किया है। ईरान के शक्तिशाली जनरल सुलेमानी की पिछले साल जनवरी में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। हमले के दौरान सुलेमानी राजधानी बगदाद के एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे।

विज्ञापन


बगदाद की इंवेस्टीगेशन कोर्ट ने बृहस्पतिवार को गत वर्ष हुए अमेरिकी ड्रोन हमले की जांच का आदेश देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ वारंट जारी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ यह वारंट पूर्व नियोजित हत्या के लिए जारी किया गया है, जिसके तहत मौत की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


सुलेमानी के अलावा ड्रोन हमले में इराक समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के डिप्टी लीडर अबू महदी अल-मुहंदिस भी मारे गए थे। इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज का गठन खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लड़ाई के लिए किया गया है। जबकि सुलेमान ईरान की शक्तिशाली सेना के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed