{"_id":"64b92b97210f951d500275c6","slug":"iraq-expels-swedish-ambassador-as-man-desecrates-quran-in-sweden-swedish-embassy-earlier-attacked-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iraq: इराक ने स्वीडिश राजदूत को किया निष्कासित, स्वीडन में एक शख्स ने कुरान का था किया अपमान; जानें सब कुछ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iraq: इराक ने स्वीडिश राजदूत को किया निष्कासित, स्वीडन में एक शख्स ने कुरान का था किया अपमान; जानें सब कुछ
Thu, 20 Jul 2023 06:33 PM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 Jul 2023 06:33 PM IST
सार
स्वीडिश दूतावास ने घोषणा की है कि इसे आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रधानमंत्री शिया अल-सुदानी ने जांच के लिए लापरवाह सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि इराकी अधिकारी आगजनी करने वालों पर भी मुकदमा चलाएंगे।
विज्ञापन
बगदाद में स्वीडिश दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक शख्स द्वारा कुरान का अपमान करने का मामला अब गंभीर हो गया है। इस मामले को लेकर इराक के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को इराक से स्वीडिश राजदूत को निष्कासित करने और स्वीडन से इराक के कार्यवाहक दूत को वापस बुलाने का आदेश दिया। यह कूटनीतिक झटका कुरान की एक प्रति जलाने से नाराज प्रदर्शनकारियों द्वारा बगदाद में स्वीडिश दूतावास पर धावा बोलने के कुछ घंटे बाद सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास में हल्की आग भी लगाई।
विज्ञापन
इस बीच स्वीडिश दूतावास ने घोषणा की है कि इसे आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। दूतावास ने यह नहीं बताया कि यह फिर कब से खुलेगा। प्रधानमंत्री शिया अल-सुदानी ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक बयान में कहा कि इराकी अधिकारी आगजनी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाएंगे और साथ ही लापरवाह सुरक्षा अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जाएगी। हालांकि, बयान में यह भी कहा गया है कि इराकी सरकार ने बुधवार को अपने स्वीडिश समकक्ष को सूचित किया था कि कुरान जलाने की स्थिति आगे बढ़ने पर इराक राजनयिक संबंध तोड़ देगा। इसके कुछ घंटे बाद सुदानी ने स्वीडिश राजदूत के निष्कासन की घोषणा की।
विज्ञापन
यह घोषणा स्टॉकहोम में इराकी दूतावास से लगभग 100 मीटर (300 फीट) की दूरी एक लॉन में दो लोगों द्वारा इस्लाम विरोधी विरोध-प्रदर्शन करने के बाद की गई है। उनमें से एक की पहचान स्वीडिश मीडिया द्वारा स्वीडन में रहने वाले एक इराकी ईसाई सलवान मोमिका के रूप में की गई है। सलवान मोमिका ने स्टॉकहोम में इराकी दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुरान पर लात मारी और उसपर खड़ा हो गया, जबकि स्वीडिश पुलिस वहां खड़ी यह सब देख रही थी।
विज्ञापन
इससे पहले कुरान की एक प्रति जलाने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार तड़के बगदाद में स्वीडिश दूतावास पर हमला कर दिया, परिसर में घुसकर आग लगा दी और कूटनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया। ऑनलाइन वीडियो में प्रदर्शनकारियों को राजनयिक चौकी पर प्रभावशाली इराकी शिया मौलवी और राजनीतिक नेता मुक्तदा अल-सद्र को दर्शाने वाले झंडे और संकेत लहराते हुए दिखाया गया है। गुरुवार को स्टॉकहोम में एक इराकी शरण-साधक द्वारा इस्लामी पवित्र पुस्तक को जलाने की योजनाबद्ध योजना से पहले, उसने पिछले महीने प्रदर्शन के दौरान कुरान की एक प्रति जला दी थी।
वीडियो में दर्जनों लोगों को परिसर में बाड़ पर चढ़ते हुए दिखाया गया है और वे सामने के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दिखाया गया कि एक छोटी सी आग लगाई जा रही है। अन्य फ़ुटेज में गर्मी की तपिश में कुछ पुरुष बिना शर्ट के दूतावास के एक कमरे के अंदर दिखाई दे रहे थे और आग लगने की वजह से अलार्म बज रहा था।