Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian General Seyed Razi Mousavi killed in Israeli airstrike in Syria Israel Hamas War updates

Israel Hamas War: सीरिया में इस्राइल के हवाई हमले में शीर्ष ईरानी जनरल की मौत, युद्ध फैलने का खतरा बढ़ा

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
सार

ईरानी जनरल सैयद रजी मौसवी की हत्या ऐसे समय में हुई है जबकि लेबनान-इस्राइल सीमा पर इस्राइली सैनिकों और आतंकी संगठन हिजबुल्ला के बीच संघर्ष लगातार तेज हो रहा है।

विज्ञापन
Iranian General Seyed Razi Mousavi killed in Israeli airstrike in Syria Israel Hamas War updates
Iranian General Seyed Razi Mousavi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल की सेना ने सोमवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास एक ठिकाने पर हवाई हमला किया, जिसमें ईरान का एक वरिष्ठ जनरल मारा गया। ईरानी मीडिया ने बताया कि इस्राइली हमले में सैयद रजी मौसवी की मौत हुई है। वह सीरिया में ईरानी अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के लंबे समय तक सलाहकार थे। मौसवी को रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी का करीबी भी बताया है। सुलेमानी की जनवरी 2020 में इराक में अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मौसवी की हत्या ऐसे समय में हुई है जबकि लेबनान-इस्राइल सीमा पर इस्राइली सैनिकों और आतंकी संगठन हिजबुल्ला के बीच संघर्ष लगातार तेज हो रहा है। इससे इस्राइल-हमास युद्ध के क्षेत्रीय लड़ाई के रूप में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे पहले, इसी महीने की शुरुआत में इस्राइली हमले में सीरिया में दो अन्य जनरल भी मारे गए थे।
विज्ञापन


ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि इस्राइल ने शिया धार्मिक स्थल के पास स्थित सैय्यदा जैनब क्षेत्र पर हमला किया, जिसमें मौसवी मारे गए। हालांकि, इस्राइली सेना ने हमले के बारे में अभी कोई बयान जारी नहीं किया है और न ही सीरिया की सरकारी मीडिया ने कोई जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इस्राइली सेना ने एक फार्म हाउस में मौसवी को निशाना बनाया, जो कथित तौर पर लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का क्षेत्रीय कार्यालय था। हिजबुल्लाह ने ईरान और रूस के साथ सीरिया में संघर्ष के दौरान राष्ट्रपति बशर असद की सरकार को बचाने में महत्वपूर्ण सैन्य भूमिका निभाई है। इस्राइल  ने पिछले कुछ वर्षों में युद्धग्रस्त सीरिया के सरकार-नियंत्रित क्षेत्र में घुसकर कई ठिकानों पर सैकड़ों हमले किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed