फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian commanders warning 35 US bases are on watch after American Air Strike In Baghdad

ईरानी कमांडर की चेतावनी, 35 अमेरिकी ठिकानों पर है नजर

Sun, 05 Jan 2020 03:20 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: योगेश साहू Updated Sun, 05 Jan 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
Iranian commanders warning 35 US bases are on watch after American Air Strike In Baghdad
अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान - फोटो : ANI

ईरान की एलीट रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर अबुहमजेह ने अपने जनरल की मौत के बदले खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सेना के लिए खतरे बढ़ने की चेतावनी दी। केरमन राज्य में अबुहमजेह ने कहा कि मध्यपूर्व (पश्चिम एशिया) में ईरान ने तेल अबीब (इस्राइली राजधानी) समेत 35 अमेरिकी ठिकानों को चिह्नित किया है, जिन पर उनकी नजर है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने होरमुज की खाड़ी को पश्चिमी देशों के लिए अहम बिंदु बताते हुए इस क्षेत्र में हमलों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। बता दें कि इसी खाड़ी से वैश्विक सप्लाई का एक तिहाई कच्चा तेल गुजरता है। साथ ही अमेरिकी युद्धपोत भी यहां से गुजरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी ठिकानों से दूर रहें सुरक्षा बल : इराकी मिलिशिया
इराक के कातैब हिजबुल्लाह मिलिशिया ने शनिवार को इराकी सेनाओं को अमेरिकी ठिकानों से दूर रहने की ताकीद की। अल-मायादीन टीवी चैनल के मुताबिक, मिलिशिया ने अपने देश की सेनाओं को अमेरिका के सभी ठिकानों से रविवार शाम तक कम से कम एक किलोमीटर दूर चले जाने के लिए कहा है।

इराकी राष्ट्रपति से बोले पोम्पियो, अमेरिका तनाव घटाने को प्रतिबद्ध
अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो ने शनिवार को इराकी राष्ट्रपति बरहाम सालिह से ईरानी जनरल की मौत के बाद मध्यपूर्व के बदले हालातों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें आश्वस्त करने का प्रयास किया कि अमेरिका क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पोम्पियो ने ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी। साथ ही पोम्पियो ने अबु धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद और तुर्की के विदेश मंत्री मेवेलुत कावुसोगलु से भी बात की और अमेरिकी सेना के हमले को सही ठहराने का प्रयास किया।

इराक में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

इराक के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल माहदी ने शनिवार को देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। उनके कार्यालय ने बताया कि अमेरिकी हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया लीडर अबु माहदी अल-मुहान्दिस की शहादत के चलते तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed