फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran woman strips in public over assault by security forces for imposing hijab

Iran: हिजाब न पहनने पर सुरक्षाबलों ने पीटा, गुस्से में महिला ने सभी के सामने ही उतार दिए कपड़े, वीडियो वायरल

Sun, 03 Nov 2024 11:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

ईरान में सुरक्षाबलों ने एक महिला को हिजाब न पहनने के लिए प्रताड़ित किया, जिससे नाराज होकर महिला सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र हो गई। 

विज्ञापन
iran woman strips in public over assault by security forces for imposing hijab
सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र हुई महिला - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब इमेज

विस्तार

ईरान अपने कड़े हिजाब प्रतिबंधों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, लेकिन अब वहां कुछ ऐसा हुआ है, जो पूरी दुनिया में सुर्खियां बन गया है। दरअसल ईरान में सुरक्षाबलों ने एक महिला को हिजाब न पहनने के लिए प्रताड़ित किया, जिससे नाराज होकर महिला सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र हो गई। इसकी वीडियो भी सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया के लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन का दावा- महिला मानसिक रूप से बीमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना ईरान की इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि महिला निर्वस्त्र विश्वविद्यालय कैंपस में बैठी हुई है और एक सुरक्षाकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश कर रहा है।  दावा किया जा रहा है कि महिला को हिजाब ने पहनने के चलते प्रताड़िता किया गया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि घटना के बाद विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि महिला गहरे मानसिक तनाव में है और उसे मानसिक समस्या भी है। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि महिला ने जानबूझकर ऐसा किया है। 
विज्ञापन


ईरान में हिजाब को लेकर कड़े प्रतिबंध
गौरतलब है कि ईरान में महिलाओं के हिजाब पहनने के कड़े नियम हैं और अक्सर ईरान से हिजाब के विरोध की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ साल पहले ईरान में हिजाब न पहनने के विरोध में ही महसा अमीनी नामक युवती की सुरक्षाकर्मियों की पिटाई से मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे ईरान में सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें सैंकड़ों लोग मारे गए थे और महसा अमीनी हिजाब के विरोध का स्वर बनकर उभरी थी। उस समय भी कई महिलाओं ने हिजाब उतारकर अपना विरोध दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ताजा घटना को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है। पश्चिमी देशों के कई यूजर्स ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ईरान की सरकार की तीखी आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed