फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran warning to Israel says other teams are ready to join war Israel hamas

Israel: ईरान ने इस्राइल को दी चेतावनी, कहा- युद्ध बंद नहीं हुआ तो अन्य दल भी संघर्ष में शामिल होने को तैयार

Mon, 16 Oct 2023 02:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 02:42 AM IST
सार

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने कतर में हमास नेता इस्माइल हनियेह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमीराबदोल्लाहियान ने कहा कि अगर इस युद्ध में कोई और दल शामिल होता है तो इसके लिए सिर्फ अमेरिका और इस्राइल ही जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
Iran warning to Israel says other teams are ready to join war Israel hamas
iran flag - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच ईरान ने फलस्तीनी नागरिकों का समर्थन किया है। समर्थन के साथ-साथ ईरान ने इस्राइल को चेतावनी भी दी है। ईरान का कहना है कि अगर उसने फलस्तीनियों के खिलाफ जारी लड़ाई बंद नहीं की तो वह यह ध्यान रखे कि अन्य दल कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

   
अमेरिका-इस्राइल पर निशाना

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने कतर में हमास नेता इस्माइल हनियेह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमीराबदोल्लाहियान ने कहा कि अगर इस युद्ध में कोई और दल शामिल होता है तो इसके लिए सिर्फ अमेरिका और इस्राइल ही जिम्मेदार होंगे। अगर इस्राइल आक्रमण नहीं रोकेगा तो अन्य दल भी युद्ध में कूद सकते हैं। सभी दलों के हाथ अभी ट्रिगर पर ही हैं।
विज्ञापन


गाजा में शव दफनाने के लिए भी जगह नहीं
गाजा के शुहादा अल-अक्सा अस्पताल के डॉ. यासर अली ने बताया कि हमने अस्पताल के मुर्दाघर, वैक्लपिक मुर्दाघर सब भर गए हैं और तो और 20-30 शवों को तो तंबू में भी रखा है। बावजूद इसके जगह की कमी है। इसलिए अब शवों को आइसक्रीम वैन में भरा जा रहा है। गाजा पट्टी संकट में है। अगर यह कुछ दिन और चल गया तो शवों को दफनाने वाला भी नहीं बचेगा। सभी कब्रिस्तान भरे हुए हैं। नए कब्रिस्तान की आवश्यकता है। फलस्तीनी वरिष्ठ अधिकारी सलामा मारौफा ने बताया कि आपूर्ति के लिए गाजा में सामूहिक कब्रें तैयार की जा रही हैं, जिसमें एक साथ 100 शवों को दफनाया जा सके। हालांकि, युद्ध के कारण मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा के लोगों को नेतन्याहू को धमकाया
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के लोगों को धमकी दी है कि वह उत्तरी गाजा के इलाकों को खाली कर दें, नहीं तो वे पूरे शहर को तबाह कर देंगे। पूरा शहर बर्बाद हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने गाजा के लोगों के उत्तरी इलाका खाली करने का समय देते हुए कहा था कि अगर शहर दिए गए समय में खाली नहीं किया गया तो बाद में सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इस्राइल ने हमास को खत्म करने के लिए यह फरमान दिया है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कई नेता नेतन्याहू के फरमान की आलोचना कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed