फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran US tension UN Secretary General Antonio Guterres said world cannot bear another war

ईरान-अमेरिका तनाव: यूएन प्रमुख बोले, दुनिया एक और जंग नहीं झेल सकती

Fri, 10 Jan 2020 03:50 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Jan 2020 03:50 AM IST
सार

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दिया चार सूत्री संदेश
  • तनाव खत्म करें, संयम बरतें, बातचीत शुरू करें और सहयोग बढ़ाएं

विज्ञापन
Iran US tension UN  Secretary General Antonio Guterres said world cannot bear another war
UN Secretary-General Antonio-Guterres

विस्तार

जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र, के प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने कहा, दुनिया एक और युद्ध नहीं झेल सकती है। उन्होंने कहा, वह तनाव को कम करने और जंग को रोकने के लिए संबंधित देशों से अपनी बातचीत जारी रखेंगे।

विज्ञापन


यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुटेरस का यह बयान जारी किया। बयान के मुताबिक, गुटेरस ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने वैश्विक नेताओं को अपना चार सूत्री संदेश दोहराते हुए कहा, तनाव खत्म करें। अधिक से अधिक संयम बरतें। बातचीत फिर शुरू करें और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नए सिरे से बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटेरस ने कहा, खाड़ी में युद्ध से बचने के लिए हर संभव प्रयास करना हमारा सामान्य कर्तव्य है जिसे दुनिया झेल नहीं सकती। हमें युद्ध के कारण होने वाली भयानक मानवीय पीड़ा को नहीं भूलना चाहिए। हमेशा की तरह, आम लोग सबसे ज्यादा कीमत चुकाते हैं।

अमेरिकी पाबंदी को खारिज करते हैं: ईरान
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रावंची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ईरान अमेरिकी पाबंदी को खारिज करता है। ईरानी राजदूत का यह बयान ट्रंप के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान पर और कड़े प्रतिबंधों लगाने की बात कही थी।

अल असद बेस की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आईं

प्लेनेट लैब इंक की ओर से इराक स्थित अमेरिका के अल असद एयरबेस की दो सैटेलाइट तस्वीरें साझा की गई हैं, जिसमें ईरानी मिसाइल के हमले का असर दिखाया गया है। बगदाद में मौजूद अमेरिका के अल असद एयरबेस की कुल सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसमें कुछ इमारतें ऐसी हैं जिनको सर्वाधिक नुकसान हुआ है।

बगदाद में फिर दागी गईं दो मिसाइलें
इस बीच, बुधवार देर रात बगदाद के ग्रीन जोन में एक बार फिर दो रॉकेट दागे गए हैं। इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल मायल्स बी. कैगिंस ने इस घटना की पुष्टि की है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये रॉकेट किसने दागे और किस जगह से दागे गए। बगदाद स्थित ग्रीन जोन वह हाई सिक्योरिटी एरिया है, जहां अमेरिका सहित कई देशों के दूतावास हैं।

जंग से रोकने के लिए अमेरिका में मतदान

उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध से रोकने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की अगुवाई वाली प्रतिनिधि सभा में मतदान होगा। प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने यह जानकारी दी। पेलोसी ने कहा कि डेमोक्रेट अब इस मामले में आगे बढ़ेंगे क्योंकि विदेश मंत्री माइक पोंपियो के साथ हुई बातचीत में उनकी चिंताओं का समाधान नहीं निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed