{"_id":"5d26cb2a8ebc3e6cbe429976","slug":"iran-tried-to-capture-british-oil-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने की ब्रिटिश तेल टैंकर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश, रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने की ब्रिटिश तेल टैंकर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश, रिपोर्ट में दावा
Thu, 11 Jul 2019 11:51 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
ईरान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों से लैस ईरानी नौकाओं ने खाड़ी जल क्षेत्र में बुधवार को ब्रिटेन के एक तेल टैंकर को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन रॉयल नेवी के एक युद्ध-पोत ने इस प्रयास को नाकाम कर दिया। ‘सीएनएन’ ने अपनी एक खबर में दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि ईरान ने होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे ब्रिटेश हैरिटेज तेल टैंकर को मार्ग बदलने और तेहरान के पास समुद्री क्षेत्र में रुकने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
चैनल ने कहा कि एक अमेरिकी विमान ने इस घटना की वीडियो भी बनाई है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को ब्रिटेन को आगाह किया था कि जिब्राल्टर के तट पर देश के एक तेल टैंकर को कब्जे में लेने की कोशिश पर ब्रिटेन को परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने ब्रिटेन को चेताया, मैं इस बात को रेखांकित करना चाहूंगा कि समुद्री क्षेत्र में असुरक्षा की शुरुआत आपने की है और आपको इसके परिणामों का एहसास जल्द, जरूर होगा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जिब्राल्टर में अधिकारियों ने ईरान के एक तेल टैंकर को रोका था। माना जाता है कि यह टैंकर युद्ध से तबाह सीरिया में ईरान का कच्चा तेल लेकर जा रहा था जिस पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाए हुए है।
विज्ञापन