फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran supreme leader khamenei threaten israel says Zionist regime made wrong move

Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इस्राइल से बदला लेने की धमकी दी, कहा- ईरानी लोगों की ताकत दिखानी होगी

Mon, 28 Oct 2024 02:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

ईरान ने हमलों के बाद बयान जारी कर बताया कि उनके हवाई सुरक्षा सिस्टम ने इस्राइल के हमले को नाकाम कर दिया। यही वजह है कि ईरान के सर्वोच्च नेता ने इस्राइल हमलों को लेकर कहा कि इन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर नहीं पेश करना चाहिए और न ही इन्हें बहुत हल्के में लेना चाहिए।

विज्ञापन
iran supreme leader khamenei threaten israel says Zionist regime made wrong move
अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इस्राइल को धमकी दी है और कहा है कि इस्राइल ने ईरान पर हमला कर गलती कर दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इस्राइल को ईरानी लोगों की ताकत, दृढ़ संकल्प की ताकत समझानी होगी। खामेनेई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'यहूदी शासन ने दो रात पहले गलत कदम उठाया है। हमें दृढ़ संकल्प, ईरानी लोगों की पहल और ताकत दिखानी होगी।'
विज्ञापन


बदला लेने की बात से किया परहेज
गौरतलब है कि इस्राइल हाल ही में ईरान पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों की पुष्टि इस्राइल और ईरान दोनों ने की थी। इस्राइल ने ये हमले ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए। हालांकि इन हमलों में हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। ईरान ने हमलों के बाद बयान जारी कर बताया कि उनके हवाई सुरक्षा सिस्टम ने इस्राइल के हमले को नाकाम कर दिया। यही वजह है कि ईरान के सर्वोच्च नेता ने इस्राइल हमलों को लेकर कहा कि इन्हें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर नहीं पेश करना चाहिए और न ही इन्हें बहुत हल्के में लेना चाहिए। हालांकि खामनेई ने जवाबी हमले करने की बात से परहेज किया। 
विज्ञापन


ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्री को हुआ नुकसान!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्राइली हमले में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्री को नुकसान पहुंचा है। कहा जा रहा है कि इसे फिर से ऑपरेशनल बनाने में ईरान को कम से कम दो साल का समय लगेगा। ये ईरानी सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि अगर उनके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई तो वे फिर से हमला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की इस्राइली हमले में मौत के बाद ईरान ने इस्राइल पर हवाई हमला किया था। हालांकि उस हमले में इस्राइल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। इस्राइल ने ईरानी हमले का बदला लेने की धमकी दी थी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed