{"_id":"69dae508319bd39d1a038404","slug":"iran-support-organization-attack-jewishin-europe-and-us-bases-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: बातचीत के बीच ईरान समर्थित समूह ने यूरोप मे यहूदी समुदाय पर हमले किए, अमेरिकी ठिकानों पर भी अटैक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: बातचीत के बीच ईरान समर्थित समूह ने यूरोप मे यहूदी समुदाय पर हमले किए, अमेरिकी ठिकानों पर भी अटैक
Sun, 12 Apr 2026 05:49 AM IST
Nitin Gautam
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Nitin Gautam
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:49 AM IST
सार
ताजा हमलों में यूरोप में अमेरिकी ठिकानों पर भी निशाना बनाया गया है। विशेषज्ञों का दावा है कि हमले करने वाला संगठन मुखौटा भी हो सकता है। गौरतलब है कि ये हमले ऐसे समय किए गए हैं, जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम को लेकर बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
ईरान समर्थित संगठन ने किए हमले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोप के कई देशों में यहूदी समुदायों और अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की जिम्मेदारी एक रहस्यमयी समूह ने ली है, जिसे लेकर संदेह है कि यह ईरान समर्थित हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह संगठन वास्तव में एक मुखौटा भी हो सकता है। सीएनएन के अनुसार, सोशल मीडिया पर सक्रिय इस समूह की गतिविधियों और दावों ने यूरोपीय सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
बातचीत के बीच हमले बढ़ा सकते हैं तनाव
सीएनएन के अनुसार इस समूह ने जिन घटनाओं की जिम्मेदारी ली है, उनमें यूनाइटेड किंगडम में यहूदी समुदाय द्वारा संचालित एंबुलेंसों पर आगजनी, बेल्जियम में एक सिनेगॉग यानी यहूदी उपासना स्थल के बाहर विस्फोटक उपकरण का धमाका और फ्रांस में बैंक ऑफ अमेरिका के कार्यालय पर विफल हमले की साजिश शामिल है। इन घटनाओं से जुड़े वीडियो और संदेश ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए साझा किए गए, जो प्रॉ-ईरानी मिलिशिया से जुड़े माने जाते हैं।द हेग स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर काउंटर-टेररिज्म (आईसीसीटी) के निदेशक थॉमस रेनार्ड ने सीएनएन से कहा कि इस समूह की डिजिटल गतिविधियां प्रॉ-ईरानी दिखाई देती हैं।
ईरान की भूमिका पर संदेह
थॉमस रेनार्ड के अनुसार अभी यह मामला अटकलों के दायरे में है, लेकिन मजबूत संकेत हैं कि इसमें विदेशी मदद हो सकती है। ईरान पर सर्वाधिक संदेह है। गिरफ्तार संदिग्धों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच से और स्पष्ट जानकारी मिलने की संभावना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन