फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran summoned British ambassador to escape oil tanker

तेल टैंकर जब्त करने पर ईरान ने ब्रिटिश राजदूत को तलब किया 

Sat, 06 Jul 2019 04:22 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Iran summoned British ambassador to escape oil tanker
सांकेतिक तस्वीर

ईरान ने अपने एक तेल टैंकर को अवैध ढंग से ब्रिटेन द्वारा जब्त किए जाने के बाद तेहरान में ब्रिटिश राजदूत को तलब किया है। ब्रिटेन की रॉयल नौसेना द्वारा यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिबंधों को तोड़कर सीरया की तरफ बढ़ रहे ईरानी तेल टैंकर को जिब्राल्टर में जब्त करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों की मदद की।

विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस तरह की कार्रवाई को एक तरह की समुद्री लूट बताया है। जबकि स्पेन के कार्यवाहक  विदेश मंत्री ने कहा कि यह टैंकर (ग्रेस-1) अमेरिकी आग्रह पर जब्त किया गया है। हालांकि इंग्लैंड ने इन आरोपों को कोरी बकवास बताते हुए खारिज कर दिया है। बताया गया कि जिब्राल्टर सरकार की सूचना पर ब्रिटेन के 42 कमांडो मदद के लिए वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसावी ने बताया कि ईरान ने ब्रिटेन के राजदूत रॉबर्ट मैकेयर को इस मामले में तलब कर लिया है। मौसावी ने कहा कि यह कार्रवाई बताती है कि ब्रिटेन भी अमेरिका की तर्ज पर ही काम कर रहा है, जो हमें स्वीकार नहीं है। उधर, अमेरिकी एनएसए जॉन बोल्टन में ईरानी जहाज को जब्त करने की सूचना मिलने पर इसे शानदार खबर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed