{"_id":"5d0be3898ebc3e667f4c572c","slug":"iran-shoots-down-a-us-drone-escalating-tensions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी जासूस ड्रोन गिराकर ईरान ने अमेरिका को दी युद्ध की धमकी, हालात तनावपूर्ण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी जासूस ड्रोन गिराकर ईरान ने अमेरिका को दी युद्ध की धमकी, हालात तनावपूर्ण
Fri, 21 Jun 2019 01:20 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , तेहरान/वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , तेहरान/वाशिंगटन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अमेरिका के एक शक्तिशाली ड्रोन को मार गिराया। इसके कुछ समय बाद अमेरिका ने इस दावे पर मुहर भी लगा दी और कहा, ईरान ने उसके 18 करोड़ डॉलर के शक्तिशाली जासूसी ड्रोन को गिरा दिया है। इसके तुरंत बाद ही ईरान ने ऐलान कर दिया कि वह जंग के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि उन्होंने ईरान के हवाई क्षेत्र में जासूसी कर रहे अमेरिकी आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक ड्रोन को मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को पहले मानने से इनकार कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने कहा कि उसका कोई भी ड्रोन ईरान के हवाई क्षेत्र में गया ही नहीं है। लेकिन बाद में अमेरिका ने बयान बदल दिया।
यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। अंग्रेजी भाषा के एक न्यूज चैनल के मुताबिक, ड्रोन को दक्षिणी तटीय प्रांत होर्मोज्गान में मार गिराया गया। यह वही प्रांत है जहां तेल टैंकर पर हमला हुआ था। चैनल ने ड्रोन की तस्वीरें जारी नहीं की हैं।