फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Revolutionary Guard said it shot down US drone amid heightened tensions between two countries

ईरान ने अपने क्षेत्र में घुसे अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया

Thu, 20 Jun 2019 10:19 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Jun 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Iran Revolutionary Guard said it shot down US drone amid heightened tensions between two countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच ईरान ने एक अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। गुरुवार को ईरान ने कहा कि रिवॉल्यूशनरी गार्ड (ईरानी सेना) ने एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। अमेरिकी सेना ने फिलहाल इसपर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है। कथित तौर पर आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक को मार गिराने की खबर ऐसे समय पर आई है जब अमेरिकी सेना ने ईरान पर आरोप लगाया था कि उसने पिछले हफ्ते ओमान की खाड़ी में मौजूद तेल के टैंकरों को निशाना बनाए। जिसके बाद अमेरिका ने उसपर मिसाइल से हमला किया था।

विज्ञापन

 


अमेरिका ने आरोप लगाया था कि ईरान ने तेल के टैंकरों पर हमला किया। जिससे ईरान ने इनकार किया है। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले एक साल से तनावपूर्ण माहौल जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से एक साल पहले परमाणु समझौता वापस ले लिया था। ईरान ने हाल ही में कहा था कि वह कम समृद्ध यूरेनियम के उत्पादन को बढ़ाएगा और उसने हथियार-ग्रेड स्तर के करीब इसके संवर्धन को बढ़ावा देने की धमकी दी थी। जिससे कि यूरोप पर 2015 डील के लिए दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालिया हफ्तों में अमेरिका ने एक विमानवाहक पोत को मध्य पूर्व में भेजा है और इस क्षेत्र में पहले से ही 10 हजार सैनिक तैनात हैं इसके बावजूद हजारों अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है। रहस्यमय हमलों ने तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया क्योंकि ईरान-सहयोगी हौती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में बम से लैस ड्रोन लॉन्च किए। इससे आशंका बढ़ गई है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष हो सकता है। ऐसा ईरान की इस्लामिक क्रांति के 40 साल बाद होगा।


ईरान के पैरामिलिट्री रिवॉल्यूशनरी गार्ड जो केवल सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनी के प्रति जवाबदेह हैं, उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह उन्होंने एक ड्रोन को उस समय मार गिराया जब उसने ईरानी हवाई क्षेत्र में कोह्मोबाराक जिले के नजदीक प्रवेश किया। यह स्थान दक्षिण ईरान के होरमोजगान प्रांत में है। कोह्मोबाराक तेहरान से 1,200 किलोमीटर दूर है और होर्मुज के नजदीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed