{"_id":"5d88a9248ebc3e017a210e72","slug":"iran-release-a-british-flagged-tanker-who-caught-from-two-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने ब्रिटिश तेल टैंकर छोड़ा, चालक दल के 23 सदस्यों में से 18 भारतीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने ब्रिटिश तेल टैंकर छोड़ा, चालक दल के 23 सदस्यों में से 18 भारतीय
Sat, 28 Sep 2019 01:35 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,स्टॉकहोम
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने ब्रिटेन के तेल टैंकर स्टेना इम्पेरो को रिहा कर दिया है। टैंकर कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी बंदरगाह बांदर अब्बास में दो महीने से खड़े टैंकर को छोड़ दिया गया है और वह शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जल में पहुंच गया। इस टैंकर में 18 भारतीय समेत चालक दल के कुल 23 सदस्य थे।
विज्ञापन
जबकि 4 सितंबर को सात भारतीयों को रिहा कर दिया गया था। जबकि चालक दल के 11 भारतीय समेत अन्य सदस्य अब टैंकर के साथ ही रिहा किए गए हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भारतीयों को भारत कब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटेन द्वारा जिब्राल्टर में ईरानी तेल टैंकर को पकड़ने के बाद ईरान ने भी यहां ब्रिटिश तेल टैंकर अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन