Iran: राष्ट्रपति रईसी ने कतर के अमीर से फोन पर की बात, कहा- फलस्तीनी अब भी इस्राइल के जुल्म के खिलाफ लड़ रहे
गाजा में फलस्तीनियों की स्थिति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस्राइल के अत्याचारों को रोकने के प्रभावी उपायों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गाजा में इस्राइल के अत्याचारों से पीड़ित लोग शक्तिशाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध की आशंकाओं के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने कतर के अमीर शेख तमीम इब्न हमद अल थानी के साथ फोन पर बात की। इस दौरान रायसी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे हितों के खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई के गंभीर परिणाम होंगे। हमारी ओर से इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, कतर के अमीर ने ईरान के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की पुष्टि की।
फलस्तीनी अब भी इस्राइल से लड़ रहे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में फलस्तीनियों की स्थिति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस्राइल के अत्याचारों को रोकने के प्रभावी उपायों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गाजा में इस्राइल के अत्याचारों से पीड़ित लोग शक्तिशाली हैं। फलस्तीनी अब भी इस्राइल से लड़ रहे हैं। अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों के समर्थन के बाद भी फलस्तीनी इस्राइल का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
ईरानी दूतावास का मुद्दा भी उठाया
दमिश्क में स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए इस्राइली हमले की रायसी ने निंदा की। साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आलोचना की क्योंकि दोनों अतंरराष्ट्रीय संस्थान दूतावाल पर हुए हमले की निंदा करने में विफल रहे थे। गौरतलब है कि एक अप्रैल को लड़ाकू विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हमला किया था। हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के अल-कुद्स बल के एक वरिष्ठ कमांडर सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी।
कैसे शुरू हुआ इस्राइल-ईरान संघर्ष
एक अप्रैल को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। इससे दूतावास का एक खंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। वहीं, ईरान के दो शीर्ष सैन्य जनरल और पांच अन्य अधिकारी भी मारे गए थे। इस हमले का ईरान इस्राइल पर आरोप लगा रहा है। साथ ही उसने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी।