फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran oil minister said Iran will not succumb to US pressure, will use every possible way to export

ईरान के तेल मंत्री ने कहा- अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे, निर्यात को लेकर हरसंभव कदम उठाएंगे

Mon, 07 Oct 2019 03:12 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Oct 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
Iran oil minister said Iran will not succumb to US pressure, will use every possible way to export
Iran Oil Minister Bijan Zanganeh - फोटो : Twitter Algemeiner ‏

ईरान ने अमेरिकी दबाव को दरकिनार करते हुए दो टूक कहा कि वह अपना तेल निर्यात करने को लेकर किसी भी हद तक जाएगा। ईरान के तेल मंत्री बिजान जांगनेह ने रविवार को कहा कि तेल निर्यात करना हमारा वैध अधिकार है। हम अमेरिका के दबाव में झुकेंगे नहीं और तेल निर्यात को लेकर हरसंभव कदम उठाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बाद ईरान के कच्चे तेल के निर्यात में 80 फीसदी की कमी आई है। अमेरिकी दबाव के कारण कई विदेशी निवेशक ईरान से दूर जा चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले साल चीन की नेशनल पेट्रोलियम कॉर्प ने अमेरिका के दबाव के चलते दक्षिण पास की खाड़ी में निवेश करने से हाथ खींच लिए थे। जांगनेह ने कहा कि चीन के पीछे हटने के बाद पारस की खाड़ी में ईरान की कंपनी यह काम करेगी। उन्होंने कहा कि ईरान अरब देशों के साथ अपने संबंध सुधारना चाहता है। हम सभी खाड़ी देशों को मित्र के तौर पर देखते हैं। हम सभी का दुश्मन मिडिल ईस्ट से बाहर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी से कोई विवाद नहीं

इस बीच, सऊदी अरब की सबसे बड़ी कंपनी अरामको पर हमले के बाद ईरान ने कहा कि हमारा सऊदी से कोई विवाद नहीं है। हमें उनके तेल मंत्री से मिलने में भी परेशानी नहीं है। गौरतलब है कि सऊदी ने हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed