Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran needs clear and operational approach to end neither war nor peace situation: Parliament Speaker Ghalibaf

ईरान-अमेरिका संघर्ष: गालिबाफ ने कहा- न जंग, न शांति की स्थिति खत्म करने के लिए ठोस कदम जरूरी; ट्रंप क्या बोले?

Mon, 23 Nov 2026 08:08 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, तेहरान।
एएनआई, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Nov 2026 08:08 AM IST
सार

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए सैन्य ताकत और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए साल के बाद ईरान पर हमले के संकेत दिए हैं। आखिर दोनों देशों के बीच तनाव किस दिशा में जाएगा? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Iran needs clear and operational approach to end neither war nor peace situation: Parliament Speaker Ghalibaf
अमेरिका-ईरान में फिर टकराव। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने देश में 'न युद्ध, न शांति' की स्थिति खत्म करने के लिए स्पष्ट और ठोस कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश में एकता जरूरी है। साथ ही, सैन्य ताकत के जरिये दुश्मनों को रोकने की क्षमता बनाए रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन


ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। गालिबाफ ने इस्लामी सलाहकार सभा की समन्वय परिषद की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को राजनीतिक चर्चा या एक-दूसरे पर आरोप लगाने से खत्म नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'न युद्ध, न शांति की स्थिति को राजनीति के जरिये खत्म नहीं किया जा सकता। एक-दूसरे पर युद्ध भड़काने या समझौता करने का आरोप लगाना इस स्थिति को खत्म करने का तरीका नहीं है। देश को स्पष्ट और ठोस फैसले और कदम उठाने की जरूरत है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने मौजूदा स्थिति खत्म करने पर जोर दिया है। इसका जिक्र करते हुए गालिबाफ ने कहा कि देश को पुरानी बातों और राजनीतिक चर्चाओं में नहीं उलझना चाहिए। उन्होंने कहा, एक-दूसरे पर युद्ध भड़काने या समझौता करने का आरोप लगाने से स्थिति का समाधान नहीं होगा। गालिबाफ ने कहा, ईरान अपने विरोधियों को सैन्य कार्रवाई से रोकने की ताकत हासिल कर चुका है।

ये भी पढ़ें: सऊदी के अहम ठिकानों पर हूती का हमला जारी: यमन के समूह का दावा, 'ऑयल रिफाइनरी और रडार सिस्टम को बनाया निशाना'

उन्होंने कहा, इसका श्रेय सशस्त्र बलों की बलिदान भावना, कमांडर-इन-चीफ की समझदारी, इच्छाशक्ति और विवेक को जाता है।  उन्होंने दावा किया कि इसके बाद अमेरिका ने अपनी प्राथमिकता बदल दी है। अब अमेरिका ईरान की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करने पर ध्यान दे रहा है। वह आर्थिक दबाव बना रहा है। अमेरिका ईरान को अंदर से कमजोर कर उसे गिराने की कोशिश कर रहा है।

गालिबाफ ने कहा, दुश्मन की इस योजना का मुकाबला करने के लिए देश में एकता और एकजुटता जरूरी है। साथ ही, दुश्मन को रोकने की सैन्य क्षमता भी लगातार बनाए रखनी होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सुप्रीम कमांडर-इन-चीफ के आदेश को पूरा करना भी होगा।

उन्होंने कहा, अगर हम अपने प्यारे ईरान और उसके लोगों को दुश्मन के खतरे से बचाना चाहते हैं, तो हमें टिकाऊ सैन्य रोकथाम हासिल करनी होगी। यही एकमात्र रास्ता है। अगर हम यह क्षमता हासिल कर लेते हैं, तो अपने ऊपर से खतरा हटा सकेंगे। साथ ही, सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ के आदेश को भी पूरा कर सकेंगे।

नए साल के बाद ईरान पर हमला कर सकते हैं ट्रंप?
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्थानीय समय के अनुसार संकेत दिया कि अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो वह नए साल के बाद ईरान पर सैन्य हमले करने के पक्ष में हैं। फॉक्स न्यूज ने यह खबर दी।

ट्रंप ने ईरानी पक्ष को 'पेशेवर नृत्य करने वाले' बताया। उन्होंने बातचीत को लेकर तेहरान के रवैये की आलोचना की। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान बिना किसी ठोस प्रगति के लगातार बातचीत कर रहा है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने कहा, 'वे हर समय बात करते हैं। वे सिर्फ बात करते हैं, लेकिन यह सब बकवास है'।

मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान ने बढ़ाए हमले?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तीन नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने पिछले एक हफ्ते में एक साल से भी ज्यादा समय के मुकाबले अधिक ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं।


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने मध्यावधि चुनाव से पहले की अपनी भविष्यवाणियों का जिक्र किया। ट्रंप ने दावा किया था कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी चुनाव जीतती है, तो शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी। साथ ही, ईरान और ज्यादा आक्रामक हो जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को रोक लिया गया। इनसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

ट्रंप ने लिखा, 'जैसा कि सभी को याद है, मैंने तीन नवंबर के मध्यावधि चुनाव को लेकर दो बातें कही थीं। पहली, अगर डेमोक्रेट जीतते हैं, तो शेयर बाजार में भारी गिरावट आएगी। ऐसा हुआ भी है। दूसरी, इस्लामी गणराज्य ईरान, जिसने आज तक 81,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है, अपने हमले और तेज करेगा। ऐसा हुआ भी है। ईरान ने पिछले एक हफ्ते में एक साल से भी ज्यादा समय के मुकाबले अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed