{"_id":"5eb8f7c48ebc3e90a4078d52","slug":"iran-missile-fell-on-its-own-vessel-in-military-practice-a-sailor-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान की मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, 19 नाविकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान की मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, 19 नाविकों की मौत
Mon, 11 May 2020 12:29 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 May 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान ईरानी नौसेना के पोत पर दुर्घटनावश उसकी अपनी ही एक मिसाइल गिरने से 19 नौसेनिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। ईरान की सेना ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार घटना रविवार को जसक के बंदरगाह के पास हुई सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल हेंडिजन-क्लास सपोर्ट पोत कोणार्क पर जा गिरी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरएनए’ की खबर के अनुसार एक स्थानीय अस्पताल में 12 नौसेनिकों को भर्ती कराया गया है और अन्य तीन को मामूली चोटे आई हैं।
विज्ञापन
सरकारी टेलीविजन के अनुसार कोणार्क निशाने के काफी पास था। कोणार्क दूसरे पोतों के लिए निशानों को समुद्र में स्थापित कर रहा था। उसने कहा कि मिसाइल दुर्घटनावश पोत पर गिर गई।
विज्ञापन