फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Ministry of Transport and Urbanization website stalls due to cyber disruption

ईरान: देश में हो रहे साइबर हमले से सरकार परेशान, इस बार परिवहन और शहरीकरण मंत्रालय को बनाया निशाना

Sat, 10 Jul 2021 09:49 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 09:49 PM IST
सार

शुक्रवार को साइबर हमले में हैकरों ने ईरान की रेल प्रणाली को निशाना बनाया था और देशभर में रेलवे स्टेशनों पर लगे विभिन्न डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के रद्द होने या देर से चलने के बारे में फर्जी संदेशों की बाढ़ आ गई थी।

विज्ञापन
Iran Ministry of Transport and Urbanization website stalls due to cyber disruption
साइबर क्राइम - फोटो : Social Media

विस्तार

ईरान में कंप्यूटर प्रणाली में साइबर व्यवधान के चलते शनिवार को परिवहन एवं शहरीकरण मंत्रालय की विभिन्न वेबसाइट ठप हो गईं। आधिकारिक समाचार एजेंसी इरान ने यह जानकारी दी। इसने घटना का विवरण नहीं दिया और कहा कि मामले की जांच जारी है। मंत्रालय से संबंधित कंप्यूटर प्रणाली में इस तरह की घटना दूसरी बार हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को साइबर हमले में हैकरों ने ईरान की रेल प्रणाली को निशाना बनाया था और देशभर में रेलवे स्टेशनों पर लगे विभिन्न डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के रद्द होने या देर से चलने के बारे में फर्जी संदेशों की बाढ़ आ गई थी। इस साइबर हमले के चलते ट्रेनों की निगरानी प्रणाली चरमरा गई थी।
विज्ञापन


देश के दूरसंचार मंत्री मोहम्मद जवाद अजारी जाहरोमी ने शनिवार को संभावित साइबर हमलों को लेकर आगाह भी किया। साल 2018 में भी ईरान को इसी तरह के हमलों का सामना करना पड़ा था। दिसंबर 2018 में ईरान के दूरसंचार मंत्रालय ने कहा था कि उसने एक ‘‘इलेक्ट्रॉनिक अवसंरचना’’ पर एक बड़े साइबर हमले को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसने कथित हमले का कोई ब्योरा नहीं दिया था। अब तक किसी भी समूह ने इस तरह की किसी भी घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। ईरान में 2019 में एक रेलवे कंपनी की कंप्यूटर प्रणाली में त्रुटि की वजह से अनेक ट्रेनों के आवगमन में विलंब हुआ था।

साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करे रूस: बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि उन्हें रूस में सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और अमेरिका अपने लोगों तथा महत्वपूर्ण संस्थानों की रक्षा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक दोनों देशों के नेताओं ने फोन पर साइबर सुरक्षा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं की जिनेवा में हुई मुलाकात के एक महीने के भीतर यह चर्चा हुई है। गौरतलब है कि जिनेवा में बातचीत के दौरान बाइडन ने अमेरिका के शीर्ष व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण संस्थानों पर हो रहे साइबर हमलों को लेकर रूस को चेतावनी दी थी। अमेरिका का आरोप है कि यह हमले रूस से किए जा रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने रूस में कथित रूप से सक्रिय समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरुरत पर बल दिया है जो अमेरिका में साइबर हमलों में शामिल हैं। बाइडन ने कहा कि वह अमेरिका के लोगों तथा महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा के लिए हर प्रकार के खतरे से निपटने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed